मोटापे के चलते नहीं मिला काम, कंप्रोमाइज करने का डाला दबाव, आज ये एक्ट्रेस बन चुकी है सफल बिज़नेसवुमेन

Richa Bhadra On Casting Couch

Richa Bhadra On Casting Couch: बा, बहू और बेबी, खिचड़ी और मिसेज तेंदुलकर जैसे शोज में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस ऋचा भद्रा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने एक्टिंग में तो काफी जबरदस्त काम किया। हालांकि इंडस्ट्री से वह अचानक से गायब हो गई थी और आज वह एक सफल बिजनेस वूमेन बन चुकी हैं।

आज के समय पर ऋचा भद्रा के मुंबई में 20 सैलून है और वह अपने बिजनेस को देश के दूसरे शहरों में भी फैलने की तैयारी में है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अचानक से इंडस्ट्री को छोड़ने की असली वजह बताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि मोटापे के कारण उनको कई बार काम मिलने में दिक्कत आई और साथ ही कास्टिंग काउच जैसी चीजों का सामना करना पड़ा।

ऋचा भद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया की शादी के बाद में वह ऑडिशन देने जाया करती थी तो कई बार लोग उनको कंप्रोमाइज करने के लिए कहा करते थे। लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि वह हमेशा से कुछ अपना काम करना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने एक्टिंग इंडस्ट्री से दूरी बनाकर बिजनेस शुरू किया।

ऋचा भद्रा ने बताया कि "मैंने दो को-फाउंडर्स के साथ में मिलकर एक नेल सैलून को शुरू किया। शुरू में सारा काम वही देखते थे। बुकिंग से लेकर कस्टमर हैंडलिंग तक। लेकिन जब बुकिंग के लिए लोग कॉल किया करते थे तो मेरी आवाज सुनते थे तो हैरान रह जाते थे कि मैं खुद ही सब मैनेज कर रही हूं।"

ऋचा भद्रा इंटरव्यू के दौरान बताती है कि धीरे-धीरे उनके बिजनेस में ग्रोथ पड़ी और आज के वक्त में मुंबई में उनके 20 सैलून है। साथ ही वह दूसरे शहरों में भी अपने ब्रांड की ओपनिंग करने वाली है। हालांकि एक्ट्रेस ने यह साबित कर दिया कि टैलेंट सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं होता है। उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।

ऋचा भद्रा ने खुलासा करते हुए यह भी कहा था कि "मैंने शुरुआत ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी के इरादे से ही की थी। हालांकि अब मैं बिजनेस में ही काफी खुश हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें की एक्ट्रेस आज के वक्त में न सिर्फ एक सफल बिजनेस वूमेन बन चुकी है बल्कि उन लोगों के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन भी है जो अपनी जिंदगी में कुछ नया करना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X