खिचड़ी, बा बहू और बेबी स्टार रिचा भद्रा कोरोना पॉज़िटिव
खिचड़ी स्टार रिचा भद्रा कोरोना पॉज़िटिव हैं और ये खबर खुद रिचा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। रिचा ने अपने अकाउंट पर लिखा - मुझे हल्का बुखार और थोड़े लक्षण थे। मैंने अपना टेस्ट करवाया तो मैं कोरोना पॉज़िटिव निकली।
रिचा, स्टार प्लस के सीरियल खिचड़ी में चक्की के रोल में दिखाई देती थीं। इंटरटेनमेंट टाइम्स से बातचीत के दौरान, रिचा ने अपनी तबीयत की जानकारी दी।

रिचा मुंबई में अकेली रह रही थीं और उन्होंने अपनी मां को साथ रहने के लिए बुलाया। रिचा ने बताया कि वो हाल ही में इलाहाबाद से लौटी हैं। उनके पति इलाहाबाद में रहते हैं।
पिछले कुछ दिनों से रिचा को ना किसी चीज़ का स्वाद आ रहा था ना ही महक। उन्होंने अपनी मां को बताया कि उन्हें खाना बेस्वाद लग रहा है। उन्हें सर्दी और खांसी भी थी। इसलिए उन्होंने अपना चेकअप करवाया।
रिपोर्ट्स आने पर रिचा कोरोना पॉज़िटिव थीं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा - मेरी कोरोना रिपोर्ट्स आज सुबह आई हैं और मैं पॉज़िटिव हूं। हमने BMC को खबर कर दी है और फिलहाल मैं होम क्वारंटीन हूं।
हालांकि मुझमें लक्षण, बेहद कम है लेकिन फिर भी मैं उन सब लोगों से गुज़ारिश करूंगी कि अपना टेस्ट करवा लें जो मेरे संपर्क में आए हैं। मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखिएगा। कृपया स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए।


Click it and Unblock the Notifications











