Khatron Ke Khiladi में पहुंचते ही हिना खान का शुरु हुआ खतरनाक खेल, अजगर के साथ बढ़ाई नजदीकियां

khatron ke khiladi

Khatron Ke Khiladi Update: टीवी की दुनिया में जल्द ही स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शुरुआत होने वाली है। इस शो की शूटिंग लगातार हो रही है और इस शो में आए दिन कोई ना कोई अपडेट सुनने को तो मिल ही जाते हैं और इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि हिना खान भी खतरों के खिलाड़ी के सेट पर पहुंच गई हैं।

हिना खान पहुंचीं केपटाउन

हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर करके फैंस को बताया कि वो केपटाउन पहुंच चुकी हैं और उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं। हिना खान के केपटाउन पहुंचने से वहां मौजूद फैंस के दिलों की धड़कन जाहिर तौर पर बढ़ चुकी होंगी क्योंकि हिना खतरों के खिलाड़ी में चैलेंजर के तौर पर नजर आएंगी और वहां मौजूद कंटेस्टेंट को मुश्किलों को और बढ़ाएंगी।

अजगर को गले से लटकाया

हिना खान अब जब खतरों के खिलाड़ी में पहुंची हैं तो उन्हें भी कुछ खतरनाक तो करना ही होगा। हाल ही में हिना खान की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो एक अजगर को किस करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अजगर को गले में लटका रखा है और उससे खेल रही हैं। फोटोज देखकर तो लग रहा है कि हिना खान को अजगर से जरा भी डर नहीं लग रहा है।

आपको बता दें, हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी 8' में नजर आई थीं। वह इस सीजन की फर्स्ट रनर-अप रही थीं और इस सीजन के विनर थे- शांतनु माहेश्वरी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, शांतनु फिल्म 'गंगूबाई' में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे और लोगों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ भी की थी। बात करें हिना खान की तो 'खतरों के खिलाड़ी' में अब फिर से उन्हें स्टंट करते हुए देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

More from Filmibeat

Read more about: khatron ke khiladi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X