कौन-कौन हो सकते हैं खतरों के खिलाड़ी- 5!

सीजन 5 में कौन कौन से पार्टिसिपेंट्स होंगे इसकी पूरी जानकारी तो चैनल वालों ने नहीं दी है लेकिन अभी से कुछ नाम जरुर बाहर आए हैं। इनमें से कुछ तो कंफर्म है लेकिन कुछ को चैनल की तरफ से ऑफर किया गया है और अभी तक उनकी तरफ से कंफरमेशन नहीं मिला है। जिन जिन चेहरों को खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 में अभी तक जिन पार्टिसिपेट्स के नाम कंफर्म हुए हैं वो हैं कुशाल टंडन, गौहर खान, सलमान युसुफ खान, मॉडल मुग्धा गोडसे, दयानंद शेट्टी। इस बार खतरों के खिलाड़ी में गर्ल्स की टीम और ब्वॉय की टीम्स के बीच मुकाबला होगी। दोनों एक दूसरे को टक्कर देंगे। पहले एक गर्ल और एक ब्वॉय की जोड़ी बनती थी और वो इस गेम में पार्टिसिपेट करते थे। लेकिन इस बार कुछ अलग करने की कोशिश की गयी है।
इनके अलावा भी कुछ ऐसे नाम हैं जिन्हें इस शो में भाग लेने के लिए ऑफर किया गया है। इनमें से कुछ हैं कोरियोग्राफर बॉस्को-सीजर की जोड़ी, टीवी एक्टर गुरमीत चड्ढा और प्रतिज्ञा सीरियल की एक्ट्रेस पूजा, झासी की रानी सीरियल की एक्ट्रेस कृतिका सेंगर, एजाज खान और आइपीएल होस्ट रोचले मारिया राव। इस साल खतरों के खिलाड़ी शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होने की खबर है। जल्द ही शो की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान शो में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की लिस्ट पब्लिकली अनाउँस की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











