खतरों के खिलाड़ी की विजेता आरती छाबड़िया ने पढ़े अक्षय के कसीदे

विजेता बनने के बाद आरती ने कहा कि इस शो को जीतने के लिए जितनी उनकी हिम्मत और साथी धवल का योगदान है उससे कहीं ज्यादा उनके लिए प्रेरणा श्रोत रहे हैं, शो के होस्ट अक्षय कुमार । कभी फिल्मों में आरती के को-स्टार रहे अक्षय के बारे में आरती ने तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि अक्षय के बारे में मुझे पहले से पता था कि वो बहुत अच्छे कलाकार हैं, लेकिन अब इस शो के बाद मैं उन्हें कह सकती हूं कि वो बहुत अच्छे होस्ट भी है।
जो हमेशा लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं। आपको बता दें कि शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में की गई थी। आरती को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गयी थी।
aarti chabria akshay kumar अक्षय कुमार आरती छाबड़िया कलर्स खतरों के खिलाड़ी टीवी colors khatron ke khiladi tv


Click it and Unblock the Notifications