खतरों के खिलाड़ी 12: रोहित शेट्टी के शो में प्रतीक सहजपाल, दीपिका कक्कड़, उमर रियाज़ जैसे 7 स्टार्स की एंट्री
कलर्स टीवी के पास इस समय देश के दो सबसे बड़े रियलिटी शो है जिससे दर्शक चिपके रहते हैं। पहला है बिग बॉस और दूसरा है खतरों के खिलाड़ी। आमतौर पर एक खत्म होता है और दूसरा शुरू हो जाता है। अब बिग बॉस 15 के खत्म होने के बाद खतरों के खिलाड़ी 12 की तैयारी शुरू हो जाती है।
रोहित शेट्टी के शो पर इस सीज़न के प्रतिभागियों की संभावित लिस्ट भी बाहर आ चुकी हैं। इनमें सभी नाम बिग बॉस के किसी ना किसी सीज़न से जुड़े हुए हैं। अब ये रिवाज़ हो चुका है कि बिग बॉस से निकल कर प्रतिभागी या तो खतरों के खिलाड़ी करता है या फिर खतरों के खिलाड़ी से निकल कर बिग बॉस।

खतरों के खिलाड़ी के नए सीज़न में भी 12 प्रतिभागी होंगे और इनमें से सात संभावित प्रतिभागियों की लिस्ट बाहर आ चुकी हैं जिनमें सभी नाम बिग बॉस के किसी ना किसी सीज़न से जुड़े हैं।

रूबीना दिलैक
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हैं रूबीना दिलैक। रूबीना दिलैक यूं तो खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीज़न में ही भाग लेने वाली थीं लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें इस शो पर उनके पति अभिनव शुक्ला ने रिप्लेस किया था। अब माना जा रहा है कि रूबीना इस सीज़न का हिस्सा होंगी लेकिन रूबीना ने इन खबरों का खंडन किया है।

उमर रियाज़
इस लिस्ट में अगला नाम है बिग बॉस सीज़न 15 के प्रतिभागी उमर रियाज़ का। बिग बॉस में उमर रियाज़ तीन चीज़ों के लिए फेमस थे - अपने गुस्से के कारण, करण कुंद्रा से अपनी दोस्ती के कारण और रश्मि देसाई से अपनी नज़दीकी के कारण। उन्होंने अपने भाई आसिम रियाज़ से अलग हटकर अपनी छवि बनाई और माना जा रहा है कि अब वो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगे।

पारस छाबड़ा
बिग बॉस 13 के फाईनलिस्ट पारस छाबड़ा का नाम भी इस लिस्ट में हैं। पारस छाबड़ा बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला से दुश्मनी और फिर उनकी दोस्ती के लिए जाने गए। साथ ही माहिरा शर्मा के साथ उनकी बेहद खास दोस्ती फैन्स को काफी पसंद आई थी। शो के फिनाले पर पारस 10 लाख की रकम लेकर फिनाले की रेस से बाहर निकल गए थे।

प्रतीक सहजपाल
बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस सीज़न 15 के फाईनलिस्ट प्रतीक सहजपाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि, प्रतीक का नाम, एकता कपूर के शो लॉक अप के लिए भी लिया जा रहा है। देखना है कि वो कौन सा रियलिटी शो करते हैं। प्रतीक सहजपाल इससे पहले, एमटीवी के लिए लव स्कूल और एस ऑफ स्पेस कर चुके हैं।

राजीव अदातिया
बिग बॉस के पहले राजीव अदातिया को कोई नहीं जानता था लेकिन बिग बॉस सीज़न 15 में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली। राजीव पेेशे से एक मॉडल हैं और रिश्ते में शमिता शेट्टी के मुंहबोले भाई। देखना है कि अगर राजीव इस शो में हिस्सा लेते हैं तो वो कितनी शिद्दत से स्टंट्स परफॉर्म कर पाते हैं।

दीपिका कक्कड़
इस लिस्ट में अगला नाम माना जा रहा है दीपिका कक्कड़ का। दीपिका, टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं और बिग बॉस सीज़न 12 की विजेता। माना जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी में दीपिका एक बेहद मज़बूत प्रतिभागी हो सकती हैं और उनकी तुलना अभी से दिव्यांका त्रिपाठी के साथ की जा रही हैं जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी में अपनी मज़बूत छवि से सबका दिल जीत लिया था।

डॉनल बिष्ट
इस लिस्ट में अगला नाम है डॉनल बिष्ट का। डॉनल ने कलर्स टीवी के शो रूप से इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। बिग बॉस सीज़न 15 में उनका सफर बेहद छोटा था लेकिन फैन्स को वो पसंद आई थीं।

प्रिंस नरूला
इस लिस्ट में आखिरी नाम है रियलिटी शो कि किंग प्रिंस नरूला का। किंग इसलिए क्योंकि प्रिंस ने जिस भी शो में भाग लिया है उस पर जीत हासिल की है। उनके जीते हुए रियलिटी शो की लिस्ट में एमटीवी रोडीज़ 12, एमटीवी स्प्लिट्ज़विला सीज़न 8, बिग बॉस सीज़न 9 और नच बलिए सीज़न 9 शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











