खतरों के खिलाड़ी 9: शमिता शेट्टी के साथ बड़ा हादसा, 3 लड़कों ने बीच रास्ते की मारपीट !
Recommended Video

खतरों के खिलाड़ी 9 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी के साथ बड़ा हादसा हो गया है। शमिता के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। बीच रास्ते पर शमिता को गाली देने और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई है। मंगलवार देर रात को ठाणे में के विवियाना मॅाल के पास ये पूरी घटना हुई है।
शमिता शेट्टी की गाड़ी को मॅाल के पास एक अजनबी कार ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार शमिता निजी काम के सिलसिले में ठाणे में थीं। जहां पर 3 लड़कों ने शमिता की कार को ठोकर मारी। जब ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर लड़कों से बात करने की कोशिश की। तीनों लड़कों ने ड्राइवर को बुरी तरह मारा।

शमिता के साथ बदतमीजी भी की। ड्राइवर के मुताबिक तीनों ने थप्पड़ मारा और धमकी दी। इस पूरे मामले की शिकायत ड्राइवर ने पुलिस में दर्ज कराई है। तीनों शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल कार की पहचान कर ली गई है।जल्द आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा। इस पूरे मामले में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आयी है।
गौरतलब है कि शमिता बिग बॅास के बाद खतरों के झलक दिखला जा में दिखाई दीं। इन दिनों वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में स्टंट करते हुए दिखाई दे रही हैं।बहरहाल,यहां देखिए शिल्पा शेट्टी की साड़ी में बेहद सेक्सी तस्वीरें..जो आपको दीवाना बना देंगी..


Click it and Unblock the Notifications