..................... Khatron Ke Khiladi has given me a lot of exposure: Geeta Tandon - Hindi Filmibeat

'खतरों के खिलाड़ी' ने प्रसिद्धि दिलाई : गीता

Khatron Ke Khiladi has given me a lot of exposure: Geeta Tandon
स्टंटवुमन गीता टंडन अभिनेत्री गौहर खान के साथ टेलीविजन रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-डर का ब्लॉकबस्टर' से बेदखल हो गई हैं। उनका कहना है कि स्टंट आधारित रियलिटी शो पर उनका आना एक रोमांचक अनुभव था। टंडन ने एक बयान में कहा, "खतरों के खिलाड़ी' मेरी जिंदगी का एक बेहद रोमांचक चरण है।

शो से पूर्व, मैंने कलाकारों के लिए स्टंट किए थे। लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी' ने मुझे कलाकारों के साथ काम करने का मंच दिया, न कि उनके लिए काम करने का।"

उन्होंने कहा, "शो ने मुझे बहुत लोकप्रियता दिलाई है और शुक्र है कि शो की बदौलत, मैंने आगे भविष्य के लिए अच्छे अवसर पाए।"

शो ने उनकी कला और स्टंट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के उनके सपने को पूरा करने में भी मदद की।

गीता का शो के मेजबान और उनके उस्ताद रोहित शेट्टी के साथ बेहद बढ़िया व्यवहार रहा और वह मानती हैं कि अपने 'गुरु' के मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना वह शो में इतनी देर तक नहीं टिकी होती।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X