खतरों के खिलाड़ी 9 की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार के साथ बड़ा हादसा !
Recommended Video

रोहित शेट्टी के बहुप्रतिक्षित शो खतरों के खिलाड़ी 9 को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खतरों के खिलाड़ी 9 की शूटिंग अर्जेंटीना में जारी है।
हाल ही में इस शो से जुड़ी दो खबर सामने आयी। पहली यह कि भले ही इस शो की शूटिंग अभी की जा रही है। लेकिन इसका टेलीकास्ट बिग बॅास 12 के खत्म होने के बाद ही किया जाएगा।

वहीं कुछ दिन पहले शो के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और जैन इमाम को शो के दौरान चोट लगने की खबर सामने आयी है। लेकिन अब खतरों के खिलाड़ी 9 के सेट से यह खबर आ रही है। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इस शो का हिस्सा हैं।
फिलहाल सेट पर तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह इस शो को बीच में छोड़ कर दोबारा घर वापसी करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि शमिता के लिए टीवी कभी भी लकी नहीं रहा है।
इससे पहले वह बिग बॅास में भी शो को बीच में छोड़कर बाहर आने का फैसला ले चुकी हैं। वैसे यह कहने में गुरेज नहीं है कि इस बार टीवी के कई नामी चेहरे इस शो का हिस्सा बने हैं।
इतना ही नहीं क्या आप जानते हैं कि रोहित शेट्टी टीवी के सबसे कमाऊ होस्ट में शामिल हैं।उनके हर एपिसोड की कीमत 1 से 2 करोड़ के बीच में है। बहरहाल,यहां देखिए एक खास रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications













