..................... Khatron Ke Khiladi rohit Shetty top three finalist winner name - Hindi Filmibeat

बड़ा खुलासा, ये हैं Khatron Ke Khiladi 9 के विनर, 3 कंटेस्टेंट के साथ तगड़ी फाइट !

By Prachi Dixit

खतरों के खिलाड़ी 9 इस बार लगातार टीआरपी पर नंबर 1 पर बना हुआ है। अपने खतरनाक स्टंट के चलते ये शो इस साल भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय होने में कामयाब रहा। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार इस शो को अपना विनर मिल चुका है।

वेबसाइट ने दी जानकारी के आधार पर अर्जेंटीना में इस शो की पूरी शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस शो में अंत में केवल इन तीन कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार फाइनल में केवल पुनीत,आदित्य और रिद्धिमा पंडित पहुंच पाए हैं।

आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी ने फाइनल टास्क को अपनी निगरानी में प्लान किया। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित ने ही फाइनल टास्क को डिजाइन किया है। इस बार के सभी टास्क पर गौर किया जाए तो खतरा कई बार दिखाई दिया। आदित्य नारायण को आंख में बुरी तरह चोट लगने के साथ विकास गुप्ता को सांप ने भी काटा था। वहीं श्रीसंत इस शो के दौरान बुरी तरह घायल भी हुए थे।

Khatron Ke Khiladi 9

जानकारी के मुताबिक फाइनल टास्क भी काफी खतरनाक बताया जा रहा है। खबर है कि इन तीन कंटेस्टेंट के बीच शो की बाजी कोई और नहीं बल्कि पुनीत पाठक के हाथ लगती है। पुनीत शुरू से ही बेहतरीन तरीके से हर टास्क को करते हुए आए हैं।माना जा रहा है कि इस सीजन के विनर पुनीत हैं। हालांकि अभी कोई तय नाम सामने नहीं आया है।

बहरहाल,यहां देखिए खतरों के खिलाड़ी से अब तक ये सभी स्टार्स कितने करोड़ की कमाई कर चुके हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X