..................... Khatron Ke Khiladi 9 Devoleena Bhattacharjee entry - Hindi Filmibeat

खतरों के खिलाड़ी 9 के फैंस के लिए बिग सरप्राइज,सुपरस्टार बहू की एंट्री leak !

By Prachi Dixit

आईपीएल खत्म होने के बाद जल्द ही रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी के सीजन 9 से कमबैक करने जा रहे हैं। वह जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू करेंगे।

लेकिन शूटिंग शुरू करने से पहले फिलहाल इस शो के स्टार कंटेस्टेंट को लेकर कई नाम शामिल आ रहे हैं। हाल फिलहाल इस शो को लेकर कई नाम चर्चा में रहे हैं। लेकिन अब फैंस के लिए सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आ रहा है।

Khatron Ke Khiladi

पिछले साल जहां टीवी की टॅाप बहू हिना खान ने इस शो में एंट्री ली थी। वहीं इस बार साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानी कि देवोलिना भट्टाचार्जी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

उन्हें शो की टीम की तरफ से अप्रोच किया गया है। अब यह देखना होगा कि टीवी की ये स्टार बहू खतरों से खेल पाती हैं या नहीं। खबर है कि देवोलिना ने अभी तक इस शो के लिए हामी नहीं भरी है।

लेकिन वह जल्द इस शो के लिए हां कहने वाली हैं। वह भी टीवी की बाकी एक्ट्रेस की तरह रियलिटी शो को तरजीह देना चाहती हैं।

बहरहाल, इससे पहले आप देवोलिना की बोल्ड तस्वीरें तो देखते जाइए। टीवी की इस बहू का ये लुक आपको चौंका देगा। यहां देखें तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X