..................... Khatron Ke Khiladi 5 uncensored- Gauhar Khan got angry on Ajaz Khan - Hindi Filmibeat

Uncensored- खतरों के खिलाड़ी में एजाज ने गौहर का उड़ाया मजाक!

खतरों के खिलाडी़ 5 का सफर जैसे जैसे आगे बड़ रहा है वैसे वैसे शो को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। अभी तक तो रोहित शेट्टी के दिये गये मजेदार और रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स को लेकर दर्शक उत्सुक थे लेकिन अब शो का सबसे बड़ा इंटरेस्टिंग प्वाइंट आ रहा है जब कुशाल के शो को छोड़ने के बाद एजाज खान की एंट्री होने वाली है। बिग बॉस 7 के दौरान एजाज खान, गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच के झगड़ों और लव ट्राइंगल के चलते शो को काफी अच्छी टीआरपी मिली थी। अब एक बार एजाज खान और गौहर खान को एक साथ लाकर चैनल वालों ने टीआरपी को एक बूस्ट देने का इंतजाम किया है।

हालांकि ये टर्निगं प्वाइंट शो के निर्देशकों और चैनल वालों को काफी मंहगा भी पड़ रहा है। क्योंकि गौहर ने साफ साफ चैनल वालों को बोल दिया कि एजाज खान को वो शो में तो ला रहे हैं लेकिन वो शो में गौहर या फिर कुशाल को लेकर कुछ भी कमेंट करना तो दूर उनका नाम भी लेते नहीं दिखने चाहिए। लेकिन भला एजाज खान को कई रोक सका है। चैनल वालों को भी पता है कि शो की टीआरपी के लिए एजाज खान का बोलना कितना जरुरी है। खासतौर पर जब गौहर खान शो में हों। रविवार को जब कंधे में चोट रखने के बाद कुशाल टंडन खतरों के खिलाड़ी 5 को छोड़ गये तो एजाज खान को उनकी जगह एंट्री दी गयी।

उसके बाद एक ऐसी घटना हुई कि शो के निर्देशक तक परेशान हो गये आइये जानते हैं क्या हुआ सेट पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X