खतरों के खिलाड़ी 5 से कुशाल-मुग्धा हुए बाहर
फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 5 जिसे रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं के इस हफ्ते के शो के दौरान प्रतिभागियों को काफी मुश्किल भरे स्टंट जिनमें ग्रेनेड, सांप, केकड़े, कुत्ते, बिजली और भी कई खतरों भरे टास्क शामिल थे करने पड़े। इस दौरान दो प्रतिभागियों ने अपने पुराने जख्मों से परेशान होकर घुटने टेक दिये और अपने प्रतिद्वंदियों का सामना नहीं किया। मुग्धा गोडसे जिन्हें शुरुआत से ही शो का सबसे कमजोर खिलाड़ी माना जा रहा था ने तीन हफ्ते शो में बने रहने के बाद आखिर इस हफ्ते शो को अलविदा कह दिया। वो कुत्तों और बार बार मिल रहे बिजली के झटकों को नहीं सह सकीं और इस प्रतियोगिता से बाहर हो गयीं।
दूसरी तरफ कुशाल जिन्हें शो के दौरान अपनी ही गर्लफ्रैंड गौहर खान को मिलिट्री टास्क के लिए चैलेंज करना पड़ा ने अपने कंधों में दोबारा चोट लगने के बाद शो को छोड़ने का फैसला किया। हालांकि कुशाल ने गौहर को इस टास्क में हरा दिया लेकिन जीतने के बावजूद कुशाल को शो छोड़कर जाना पड़ा। कुशाल के शो को छोड़कर जाने के बाद गौहर काफी अकेली हो गयीं। अब अगले हफ्ते एजाज खान और डीना उप्पल शो में एंट्री करेंगे। देखना होगा कि गौहर और एजाज के बीच शो के दौरान किस तरह का ट्यूनिग रहता है।


Click it and Unblock the Notifications
