खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए इन 2 कंटेस्टेंट्स का नाम हुआ कन्फर्म, एक है ये बिंदास हसीना तो दूसरा बिग बॉस का..

Khatron Ke Khiladi 14 Confirm Contestant: टेलीविजन स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी ' अपने नए सीजन 14 के साथ वापसी के लिए तैयार है। शो को लेकर कई नामों पर चर्चा जोरों पर है। इसी बीच दो कंटेस्टेंट के नाम फाइनल बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अभिषेक कुमार और 'बिग बॉस' के 16वें सीजन की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया का नाम कन्फर्म है। लेकिन अन्य कंटेस्टेंट्स का नाम अभी तय नहीं किया गया है। रोहित शेट्टी जब 'बिग बॉस 17' में आए थे, तो उन्होंने घरवालों से एक स्टंट करवाया था। उसमें अभिषेक कुमार ने अच्छा परफॉर्म किया था, जिसे देख रोहित शेट्टी ने उनकी स्टेमिना और मेंटल स्ट्रेंथ की तारीफ की थी।
ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारूकी भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा हो सकते हैं, पर ये रिपोर्ट्स गलत हैं। अभी तक जिन कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा हो रही है, उनमें नील भट्ट, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, मनीषा रानी, मन्नारा चोपड़ा, हेली शाह, विवेक दहिया, शोएब इब्राहिम, मनस्वी ममगई और अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी 14' मई 2024 से शुरू होगा। अभी टेलिकास्ट डेट और फाइनल कंटेस्टेंट्स के नाम अनाउंस नहीं किए गए हैं। चर्चा है कि इस बार के सीजन को जॉर्जिया या फिर थाइलैंड में शूट किया जाएगा। 'खतरों के खिलाड़ी' का पिछला सीजन डिनो जेम्स ने जीता था। विनर बनने पर उन्हें ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपये और एक कार मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications

