KKK 14: दलजीत कौर के Ex हसबैंड को 200 बिच्छुओ ने ढसा, शालीन भानोट की बुरी हालत देख फैंस हुए परेशान

Khatron Ke Khiladi 14 Shaleen Bhanot Scorpion: रोमानिया में 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' की शूटिंग चल रही है। रोहित शेट्टी की देखरेख में सभी कंटेस्टेंट्स स्टंट परफॉर्म कर रहे हैं। पहले तो लड़ाई-झगड़े की खबरें आ रही थीं। मगर अब स्टंट में चोटिल होने के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। लेटेस्ट क्लिप शालीन भनोट की है, जिसमें उन्हें 200 बिच्छुओं ने काट लिया।
शालीन ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर दिखाया है कि उनका चेहरा सूजा हुआ है। शेयर किए गए वीडियो में शालीन का सूजा हुआ चेहरा और दिख रहा है। बिग बॉस फेम एक्टर को शो की टीम से मेडिकल मदद लेते हुए देखा जा सकता है। शालीन ने वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान की फिल्म का गाना 'कल हो ना हो' लगाया हुआ है जो उनके दर्द को बखूबी दिखा रहा है।
शालीन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी के लिए कुछ भी! #kkk14।' एक्टर की ऐसी हालत देख फैंस भी काफी परेशान हो रहे हैं और शालीन के लिए जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
पिंकविला के सोर्स के मुताबिक शो में एक स्टंट करते समय शालीन भनोट को 200 से अधिक बिच्छुओं ने काट लिया था। जिस वजह से एक्टर के चेहरे की बुरी हालत हो गई। बता दें कि हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि रोहित शेट्टी को भी शालीन काफी पसंद आ रहे हैं। शो में रोहित ने एक्टर की खूब तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें उनके अंदर एक विनर नजर आता है।


Click it and Unblock the Notifications











