Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज की बदतमीजी देख रोहित शेट्टी को आया गुस्सा, तुरंत किया शो से बाहर

Khatron Ke Khiladi 14

khatron ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में आसिम रियाज अपने झगड़े की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच का झगड़ा भी सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि बीते दिनों भी आसिम और अभिषेक के बीच एक बुरा झगड़ा हुआ था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं हाल ही में आसिम रियाज टास्क ना परफॉर्म कर पाने की वजह से मेकर्स को खरी खोटी सुनाई थी।

दरअसल टास्क ना कर पाने की वजह से आसिम रियाज मेकर्स को चैलेंज कर देते हैं कि वह इस टास्क को करके दिखाएं। इतना ही नहीं आसिम रियाज तो यह तक कह गए कि अगर चैनल वाले इस टास्क को करके दिखा देंगे तो वह चैनल से एक भी पैसा नहीं लेंगे। इस बात को लेकर काफी बहस हो गई और मामला काफी गरम हो गया। यहां तक की आसिम रियाज की इन बातों को सुन रोहित शेट्टी खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए। उन्होंने आसिम को गुस्से में कहा- 'उठाकर पटक दूंगा'।

मेकर्स पर भड़के आसिम रियाज
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि आसिम रियाज, आशीष मेहरोत्रा और नियति को एक टास्क दिया गया था। हालांकि आशीष और नियति तो इस टास्क को कर लेते हैं, लेकिन जैसे ही बारी आसिम रियाज की आती है वह एरियल टास्क को ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। समय पूरा हो जाता है और वह फ्लैग भी नहीं निकाल पाते है। जिसके बाद रोहित शेट्टी कहते हैं कि वह पानी में कूद जाएं। लेकिन जैसे ही आसिम रियाज बाहर आते हैं वह बुरी तरह से भड़कना शुरू कर देते हैं। वह मेकर्स को चैलेंज कर देते हैं कि यह टास्क किया ही नहीं जा सकता है। आसिम कहते हैं कि मेरे सामने यह टास्क करके दिखा दो तो मैं पैसे नहीं लूंगा।

रोहित शेट्टी को आया गुस्सा
आसिम रियाज की इन बातों को सुन रोहित शेट्टी कहते हैं कि टास्क करने में क्या दिक्कत आ रही थी। इसपर आसिम कहते हैं कि बैलेंस करना पॉसिबल नहीं था। रोहित शेट्टी कहते हैं कि टास्क असाइन करने से पहले इसको टेस्ट करके देखा जाता है। यह पहले देखा जाता है कि इस टास्क को करने में कंटेस्टेंट सुरक्षित रहें और टास्क करने लायक हो।

आसिम इसपर भी बार-बार सफाई देते हैं। जिसे सुन रोहित शेट्टी गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि सुन कल भी तूने बहुत बकवास की थी। इसपर फिर आसिम सफाई देने की कोशिश करते हैं तब रोहित शेट्टी कहते हैं कि मेरी बात सुन ले वरना मैं उठाकर पटक दूंगा। ऐसी मेरे से बदतमीजी नहीं करना। बता दें कि दोनों की तीखी बहस के बाद रोहित शेट्टी आसिम को शो के बाहर का रास्ता दिखाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X