KKK14: ये हसीना है खतरों के खिलाडी 14 की सबसे अमीर कंटेस्टेंट, नेट वर्थ सुन नहीं होगा यकीन

Khatron Ke Khiladi 14: मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्दी ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 लेकर आने वाले हैं। इसकी कंटेंस्टेंट लिस्ट में आसिम रियाज से लेकर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ तक का नाम सामने आया है। 12 सेलिब्रिटीज इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी कंटेस्टेंट्स में से सबसे अमीर कौन है?
खतरों के खिलाड़ी 14 को इस बार रोमानिया में शूट किया जाने वाला है। इसमें एक अभिनेत्री ऐसी है जो की बहुत ही अमीर है और इसने सलमान खान से लेकर आमिर खान तक के साथ में काम किया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सुमोना चक्रवर्ती की। सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
सुमोना चक्रवर्ती ने बाद में सीरियल 'कसम से' के साथ टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल से पापुलैरिटी हासिल हुई। अभी तक वह दो बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी है। पहली फिल्म बर्फी है और दूसरी सलमान खान की किक फिल्म है। सुमोना चक्रवर्ती अपनी कॉमेडी के लिए भी काफी पसंद की जाती है और उन्हें कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी देखा गया।
लेकिन अब सुमोना चक्रवर्ती जल्दी ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में अपना जलवा दिखाने वाली है। अगर हम उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वह 91 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। इसी के अलावा सोशल मीडिया पर भी वह काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और उनके फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications














