Khatron Ke Khiladi 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर ले गया ये टीवी एक्टर, फिनाले से पहले ही विनर के नाम का ऐलान!

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज बना हुआ है। इस शो के विनर का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और अब खबर आ रही है कि शो को अपना विनर मिल गया है।
Khatron Ke Khiladi 14 के कंटेस्टेंट
इस सीजन में आसिम रियाज, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, आशीष मेहरोत्रा, शिल्पा शिंदे, नियति फतनानी, गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा, निमृत कौर अहलूवालिया, अदिति शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती जैसे टैलेंटेड कंटेस्टेंट मौजूद थे।
विवादों में रहा Khatron Ke Khiladi 14
इस बार का सीजन शुरुआत से ही काफी विवादों में रहा था क्योंकि पहले ही एपिसोड में आसिम रियाज के बर्ताव के कारण उन्हें शो छोड़ने को कहा गया था। खैर इन कॉन्ट्रोवर्सीज से गुजरने के बाद खतरों के खिलाड़ी अपने फिनाले स्टेज पर पहुंच गया है। वहीं खबर आ रही है कि करण वीर 'खतरों के खिलाड़ी 14' के टॉप 3 में जगह बनाने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं।
Khatron Ke Khiladi 14 के टॉप 3
करण, अभिषेक, गश्मीर, शालीन और कृष्णा टॉप पांच फाइनलिस्ट थे। खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले के शनिवार के एपिसोड में टॉप 3 के लिए मुकाबला देखा गया। सबसे पहले करणवीर और गश्मीर के बीच हेलीकॉप्टर स्टंट हुआ। करण ने स्टंट जीतकर अपनी परफॉर्मेंस से सभी को चौंका दिया। टॉप 3 में करणवीर, कृष्णा और गश्मीर का नाम शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों के बीच करणवीर को लेकर काफी क्रेज है। साथ ही कुछ पेजों ने यह भी दावा किया है कि टीवी एक्टर ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
Karanveer Mehra की जर्नी
फैंस करणवीर की जर्नी से काफी इंप्रेस हैं और चाहते हैं कि वह विजेता बनें। विजेता का नाम 29 सितंबर को बताया जाएगा। फिनाले में आलिया भट्ट स्पेशल गेस्ट होंगी। वेदांग रैना भी अपनी फिल्म जिगरा को प्रमोट करने के लिए फिनाले एपिसोड का हिस्सा बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











