KKK 14 Winner Name Revealed: खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले से लीक हुई तस्वीरें, शो को मिला ये विनर!

Khatron Ke Khiladi 14 Grand Finale Photos Leaked: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 पिछले दो महीने से लोगों के बीच में सुर्खियां बटोर रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 17 जुलाई को शुरू हुए इस शो में कुल 12 कंटेस्टेंट शामिल हुए थे और अब सिर्फ 8 बचे हुए हैं। इसमें से एक विनर भी बन चुका है और हाल ही में शो का ग्रैंड फिनाले भी हुआ।
रोहित शेट्टी के इस शो खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन की जगह पर इस बार रोमानिया में हुई थी। तकरीबन 1 महीने तक शूट पूरा हो जाने के बाद में खिलाड़ी भारतलौट कर आ गए थे और अब शो टीवी पर ऑन एयर किया गया। सेमी फाइनल रोमानिया में शूट किया गया था और अब ग्रैंड फिनाले हमेशा की तरह मुंबई में ही हुआ।
काफी लंबे समय से यही चर्चा चल रही थी कि खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले को मुंबई में शूट किया जाएगा। शो में जिगर की कास्ट भी आएगी और यही नहीं यह भी कहा जा रहा था कि आलिया भट्ट भी विनर की अनाउंसमेंट करेगी। लेकिन अब ग्रैंड फिनाले के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो चुकी है और इसमें आलिया भट्ट को शो के टॉप कंटेस्टेंट के साथ में देखा गया।
बता दे कि हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में अभिषेक कुमार ने बैकग्राउंड डांसर का रोल निभाया था। अभिषेक का आलिया भट्ट के साथ में एक तस्वीर खिंचवाने का सपना भी था और उन्होंने सुबह से रात तक उनके साथ में फोटो खिंचवाने का भी इंतजार किया। लेकिन उनको यह मौका नहीं मिल पाया। हालांकि अब 10 साल बाद अभिषेक का यह सपना पूरा हो गया और खतरों के खिलाड़ी से आलिया भट्ट के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।
हालांकि इन वायरल हो रही तस्वीरों से यह तो साफ हो चुका है कि खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग हो चुकी है और शो को अपना विनर भी मिल गया है। लेकिन अब 29 सितंबर को यह पता चलेगा कि आखिरकार इस शो विनर कौन है।


Click it and Unblock the Notifications















