Khatron Ke Khiladi 14 Confirm: खतरों के खिलाड़ी में एंट्री लेगी 'बिग बॉस 17' की ये जोड़ी? आखिरी मिनट पर...

Samarth Jurel, Isha Malviya, Khatron Ke Khiladi 14

Khatron Ke Khiladi 14 Confirm Contestant: रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद अब हर किसी को रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर खास एक्साइटमेंट हैं। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। रोहित शेट्टी एक शानदार होस्ट रहे हैं तो वहीं हर साल टेलीविजन सेलेब्स को तरह तरह के स्टंट करते देखना भी अपने आप में काफी रोमांच भरा रहता है।

'खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग' आमतौर पर मई के महीने में शुरू होती है ऐसे में माना जा रहा है कि शो के निर्माताओं ने प्रतियोगियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। अब शो में एंट्री लेने वाले एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे है। आमतौर पर बिग बॉस के प्रतियोगियों को खतरों के खिलाड़ी करने का मौका मिलता है और 'खतरों के खिलाड़ी' में अपना दमखम दिखा चुके लोग बिग बॉस में एंट्री लेते हैं।

इस बार भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए 'बिग बॉस 17' के कई सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा था कि अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, आयशा खान, मन्नारा चोपड़ा को खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया है। अब टाइम्स नाउ डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 17 की जोड़ियों में से एक से संपर्क किया गया है। खैर, ये अंकिता लोखंडे और विक्की जैन या नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा नहीं बल्कि ईशा मालविया और समर्थ जुरेल हैं।

पोर्टल के एक करीबी सूत्र ने कहा कि निर्माता समर्थ को लेने की योजना बना रहे हैं जबकि ईशा अभी बैकअप हैं। कथित तौर पर आखिरी मिनट में उनसे संपर्क किया जाएगा। सूत्र ने यह भी बताया कि अभी तक किसी की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन समर्थ पर विचार किया गया है।

हाल ही में, यह खबर आई थी कि बिग बॉस 17 के रनर अप अभिषेक कुमार ने खतरों के खिलाड़ी 14 से किनारा कर लिया है क्योंकि वह इसका हिस्सा बनने से डर रहे थे और अभी तैयार नहीं हैं। यह भी कहा जा रहा है कि झलक दिखला जा 11 के प्रतियोगी शोएब इब्राहिम को भी कथित तौर पर खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए संपर्क किया गया है।

खतरों के खिलाड़ी 13 को डिनो जेम्स ने जीता जबकि अरिजीत तनेजा शो के फर्स्ट रनर अप रहे। ऐश्वर्या शर्मा खतरों के खिलाड़ी 13 की सेकेंड रनरअप रहीं। बाद में ऐश्वर्या को बिग बॉस 17 करने का ऑफर मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X