Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक ने ठुकराया रोहित शेट्टी का शो, तो बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट ने लपका मौका!

Khatron Ke Khiladi 14 Expected Contestant: बिग बॉस 17 खत्म होते ही अब हर किसी को 'खतरों के खिलाड़ी 14' का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अक्सर बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में एंट्री मारते दिखाई देते हैं।
अभिषेक ने शो को किया इंकार
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। ऐसे में कई कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा काफी जोरों पर हैं। हाल ही में खबरें आईं कि बिग बॉस में दिखाई दे चुके अभिषेक को रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने किन्ही कारणों से शो को मना कर दिया। वहीं अब एक कंटेस्टेंट ने अभिषेक के ना कहते हैं मैका लपक लिया है।
मौका लपकने की तैयारी में समर्थ
बिग बॉस सीजन 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए और थोड़े ही समय में अपने एंटरटेनिंग अंदाज से फैंस के दिलों के किंग बन चुके समर्थ जुरेल बिग बॉस सीजन 17 का हिस्सा बनकर खतरों से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
इस कंटेस्टेंट का नाम लगभग फाइनल
बिग बॉस 17 खबरी पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि समर्थ जुरेल का नाम रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो के लिए लगभग कन्फर्म हो चुका है। हालांकि, उड़ारिया एक्ट्रेस ईशा मालवीय की तरफ से खतरों के खिलाड़ी 17 का हिस्सा बनने पर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
इन स्टार्स के नाम पर चर्चा
बिग बॉस सीजन 17 से सिर्फ समर्थ जुरेल का ही नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय का नाम भी खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए सामने आ रहा है। कलर्स के इस शो के लिए बिग बॉस से मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी का नाम भी लिस्ट में है।


Click it and Unblock the Notifications