Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में गदर काटेगा ये भोजपुरी सुपरस्टार

Khesari Lal Yadav Khatron Ke Khiladi 14: बिग बॉस और झलक दिखला जा जैसे रियलिटी शोज खत्म होने के बाद अब हर किसी को बॉस ओटीटी 3 और खतरों के खिलाड़ी 14 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ऐसे में इन शोज के कंटेस्टेंट को लेकर तरह तरह की खबरें से मीडिया गलियारा भी गर्म दिखाई दे रहा है।
रोहित शेट्टी का पॉपुलर और खतरनाक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए कई टीवी स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच अब ये खबर सामने आई है कि खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने भोजपुरी के इस पॉपुलर स्टार को शो के लिए अप्रोच किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 के मेकर्स ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है। खेसारी लाल यादव पहले सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में धमाल मचा चुके हैं। उस समय खेसारी लाल यादव को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। बता दें कि खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। यूपी-बिहार में खेसारी लाल की सिंगिंग और एक्टिंग पर लोग जान छिड़कते हैं।
बताते चलें कि खतरों के खिलाड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी नजर आई थीं। रानी चटर्जी ने इस शो में कई स्टंट किए थे। वहीं अब खेसारी लाल यादव का नाम सामने आ रहा है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि खेसारी लाल इस शो का हिस्सा बनते हैं या नहीं। मालूम हो कि खेसारी लाल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं। खेसारी हर मामले में बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को टक्कर देते हैं। खेसारी लाल यादव ने अपनी कड़ी और मेहनत लगन से आज एक अलग पहचान बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications


