..................... Khatron Ke Khiladi 13 update Rohit Shetty unleashes next level fear in show new promo - Hindi Filmibeat

टीवी की बहुओं का रोहित शेट्टी ने किया बुरा हाल, Khatron Ke Khiladi में आकर सिट्टी-पिट्टी हुई गुम

Khatron Ke Khiladi

Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन जल्द ही आने वाला है और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो से लगातार कई खबरें सामने आ रही हैं और अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें इस रिएलिटी शो की दो कंटेस्टेंट का हाल बेहाल नजर आ रहा है।

खतरों के खिलाड़ी का नया प्रोमो

खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा एक सीन करने में बिजी हैं, जिसके बाद रोहित शेट्टी कहते हैं, "मेरी दुनिया में चालबाजी और साजिशों का नहीं है कोई फायदा। क्योंकि यह चलता है सिर्फ मेरा कानून और मेरा कायदा।"

तभी देखा जाता है कि जंगली जानवरों के हमले के बाद ऐश्वर्या और अंजुम फकीह डर जाती हैं। रोहित शेट्टी कहते हैं, "इस बार हर लेवल, डर, नेक्स्ट लेवल।" इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, "होगा खतरे का कानून और डर का कायदा। देखिए #खतरों के खिलाड़ी, जल्दी ही, सिर्फ #कलर्स पर।"

खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट

'खतरों के खिलाड़ी 13' के 14 साहसी प्रतियोगियों में डेजी शाह, अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मुफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डीनो जेम्स शामिल हैं। हालांकि, खबर सामने आ रही है कि शो से अब तक तीन एलिमिनेशन भी हो चुके हैं। जिनमें रोहित रॉय, रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह का नाम शामिल है।

Read more about: khatron ke khiladi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X