..................... Khatron Ke Khiladi 13 Update Rohit Roy to abruptly depart for Mumbai from Cape Town - Hindi Filmibeat

Khatron Ke Khiladi में लगी एक खिलाड़ी को इतनी भयंकर चोट, आना पड़ेगा देश वापस!

Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13 Update: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, बोल्ड और खतरनाक होने वाला है। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की नामी हस्तियां इस शो में हिस्सा लेने के लिए पहुंचती हैं और इस बार भी 14 खिलाड़ी मैदान में पहुंच गए है और एक की तो हालत काफी खराब हो गई है।

रोहित रॉय छोड़ सकते हैं शो

खतरों के खिलाड़ी में इस बार भी अपने गहरे डर पर जीत हासिल करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते देखेंगे। रोहित शेट्टी के इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट में से एक रोहित रॉय हैं। रोहित शोबिज की दुनिया के सबसे फेमस एक्टर में से एक हैं और वर्तमान में शो की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हैं। हालांकि, अब हालिया रिपोर्टों के अनुसार, रोहित स्टंट-बेस्ड रिएलिटी शो की शूटिंग अचानक छोड़कर शहर लौट सकते हैं।

रोहित को लगी गहरी चोट

ETimes TV की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित रॉय को स्टंट करते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण चोट का सामना करना पड़ा। एक सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया कि शो की प्रोडक्शन टीम उनकी भागीदारी को बनाए रखने के लिए सभी ऑप्शन की कोशिश कर रही है। हालांकि, चोट जल्द ठीक नहीं हो सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि रॉय पूरी तरह से ठीक होने तक घर वापस मुंबई जाने के लिए ऑप्शन चुन सकते हैं। हालांकि, एक्टर की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है।

खतरों के खिलाड़ी 13 में डेजी शाह, अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, साउंडस मुफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना सहित 14 जांबाज खिलाड़ी इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। दिल दहला देने वाली चुनौतियों से लेकर अपने गहरे डर का सामना करने तक, ये सभी खिलाड़ी अपनी जान की बाजी लगा कर ट्रॉफी के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे । रोहित शेट्टी के शो को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ अन्य रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो 17 जुलाई को कलर्स पर रात 9:30 बजे प्रीमियर होगा। अभी तक, प्रीमियर की तारीख और चैनल के प्रतियोगियों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read more about: khatron ke khiladi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X