शख्स को जबरदस्ती किस कर रही थीं अर्चना गौतम, गुस्से में रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी' से निकाला

Khatron Ke Khiladi

Khatron Ke Khiladi 13 Update: इस वक्त स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' धमाल मचा रहा है। अपने कंटेस्टेंट को कठिन से कठिन टास्क देकर उनका जीना हराम किया जा रहा है। लेकिन इस बीच शो से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।

अर्चना गौतम ने की किस करने की कोशिश

कलर्स टीवी के सोशल मीडिया साइट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें रोहित शेट्टी बताते हैं कि सेट पर कुछ गलत हरकतें हुई हैं और फिर दूसरे ही शॉट में अर्चना गौतम एक शख्स के साथ छेड़खानी करती हुई नजर आ रही हैं। वो शख्स अर्चना पर इल्जाम लगाता है कि वो मुझे किस करना चाहती थी और फिर रोहित शेट्टी कहते हैं कि नियमों के हिसाब से अब आपको शो से बाहर जाना होगा।

रोहित ने निकाला शो से बाहर?

बाहर जाने की बात सुनकर अर्चना गौतम रोते हुए कहती हैं कि ये आदमी मुझे फसा रहा है, मैंने नहीं बोला था... इसी आदमी ने मुझे किस करने को बोला था। ये सुनकर रोहित शेट्टी कहते हैं कि आप फिर भी शो की भागीदार नहीं रह सकती हैं। ये सुनकर सारे के सारे दंग रह जाते हैं और अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है।

अलग है इस बार का 'खतरों के खिलाड़ी'

हालांकि प्रोमो नाटकीय लग रहा है, लेकिन हमें पूरा यकीन है कि रोहित और केकेके 13 की टीम सिर्फ अर्चना के साथ मजाक कर रही है। निर्माताओं ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस साल, 'खतरों के खिलाड़ी' के निर्माताओं ने शो में ऑफ-स्क्रीन ड्रामा जोड़कर इसे और अधिक मसालेदार बनाने की कोशिश की है और इस फैसले को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है क्योंकि वे नहीं चाहते कि यह स्टंट-आधारित शो एक और 'बिग बॉस' बन जाए।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X