Khatron Ke Khiladi के सेट पर हुआ हादसा! ताला खोल रही थीं कंटेस्टेंट तभी कपड़ों में लग गई भयंकर आग

Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13 Update: स्टंट बेस्ट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इस सीज़न में शो को बहुत प्यार मिला और यह टीआरपी चार्ट पर यह टॉप पांच शोज में से एक रहा। इस सीज़न में ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, अर्जित तनेजा, अंजुम फकीह, डीनो जेम्स, साउंडस मौफ़ाकिर, रश्मीत कौर, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, शीज़ान खान, नाएरा एम बनर्जी और डेज़ी शाह प्रतियोगी रहे हैं।

इस शो के हर अपडेट के बारे में जानन के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं और शो के लेटेस्ट प्रोमो ने सभी का ध्यान खींचा है। 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इस सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगी रही हैं। उनके खतरनाक स्टंट करने के प्रोमो ने सभी को हैरान कर दिया है।

प्रोमो में ऐश्वर्या को फायर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। यह एपिसोड कल टीवी पर प्रसारित हुआ। उसे दी गई कई चाबियों से ताले खोलने थे। स्टंट शुरू हुआ तो ऐश्वर्या ताला खोलती हुई नजर आईं, लेकिन वो इससे पहले कि ताला खोल पातीं तभी उनके कपड़ों में आग लग जाती है। कपड़ों में आग लगने के बावजूद ऐश्वर्या घबराती नहीं हैं और बड़े इत्मिनान से ताला खोलती हैं।

उन्हें इतना बेहतरीन स्टंट करते देख फैंस काफी खुश हैं। नेटिजन्स उन्हें इसके लिए बधाई दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 'खतरों के खिलाड़ी 13' के एक एपिसोड के दौरान खुद बिग बॉस ने ऐश्वर्या शर्मा को बिग बॉस का ऑफर भी दिया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बिग बॉस 17 का भी हिस्सा होंगी। वह अपने पति नील भट्ट के साथ शो में एंट्री करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल बिग बॉस में सिंगल्स बनाम कपल्स थीम होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X