Khatron Ke Khiladi 13: शो में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, विवादों में रोहित शेट्टी का शो

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और खतरनाक शो खतरों के खिलाड़ी 13 शुरु होने जा रहा है, अब शो खतरनाक होने से ज्यादा विवादित भी बनता जा रहा है। शो में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का नाम सामने आ गया, जैसे ही सबका नाम सामने आया शो को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरु हो गया। रोहित शेट्टी का यह शो का नया सीजन जल्द ही शुरु होगा।
बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' जल्द ही शुरु होगा लेकिन इस शो के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं, फैंस अपने-अपने फेवरेट सितारों को डर का सामना करना हुआ देखना चाहते हैं।
शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं, अब दर्शकों इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शो में कई सारे सेलेब्स शामिल हो रहे हैं, उनके नाम इस तरह से हैं-
1. शीजान खान- तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में गिरफ्तार होकर अब बाहर आ चुके शीजान खान भी रोहित शेट्टी के शो में शामिल होने वाले हैं। इस शो का हिस्सा बनने से पहले टीवी एक्टर शीजान ने कोर्ट से अपने पासपोर्ट और विदेश यात्रा के लिए परमिशन मांगी थी जिसके बाद कोर्ट का फैसला उनके हक में आया है। अब वह इस शो के लिए अर्जेंटीना रवाना हो सकते हैं।
2. शिव ठाकरे- बिग बॉस 16 के रनरअप शिव ठाकरे कई दफा ये बात साफ कर चुके हैं कि वह खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनने वाले हैं। इस रियलिटी शो के लिए शिव ने दो मराठी फिल्में तक ठुकरा दी हैं, उन्हें रियलिटी शोज से काफी लगाव है। फैंस शिव का काफी इंतजार कर रहे हैं।
3. ऐश्वर्या शर्मा- सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में से ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही एग्जिट करने वाली हैं। पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा अब इस शो को अलविदा कहने जा रही है हालांकि इस शो के बाद भी आप उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 में देख पाएंगे।
4. अंजलि आनंद- अंजलि आनंद भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटिड हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है, एक्ट्रेस जहां रोहिट शेट्टी के साथ काम करने को लेकर खुश हैं वहीं उन्हें अपने डॉगी की काफी चिंता भी हो रही है।
5. अंजुम फकीह- 'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह अब इस शो में कम ही नजर आ रही हैं लेकिन अब उन्हें खतरों से खेलते हुए देखा जाएगा। हालांकि खतरों के खिलाड़ी शो का हिस्सा बनने से पहले वह दरगाह पहुंची थीं जहां उन्होंने दुआ की थी।
इन सबके अलावा बिग बॉस फेम अर्चना गौतम, रुचि चतुर्वेंदी, सौंदस मौफकीर नाम सामने आ रहे हैं। अब देखना होगा कि शो में कौन कौन पहुंचता है, बैसे फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












