..................... Khatron Ke Khiladi 13 fame Archana Gautam Gives A Glimpse Of Her New Stunt With Anjali Anand - Hindi Filmibeat

अर्चना गौतम ने लीक कर दिया Khatron Ke Khiladi का वीडियो, पहले स्टंट का दिखा दिया सीक्रेट वीडियो

Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 में अपनी जर्नी से घर-घर में पहचान बना चुकीं अर्चना गौतम अब अपने अगले रियलिटी शो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हम बात कर रहे हैं खतरों के खिलाड़ी 13 की जिसमें अर्चना शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, अर्जित तनेजा, न्यारा बनर्जी और अन्य के साथ प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी।

अर्चना ने कर रहीं खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग
अर्चना इस समय केप टाउन में हैं और एडवेंचर बेस्ड शो की शूटिंग कर रही हैं, वह अपने फैंस को शो में अपनी जर्नी और अनुभव के बारे में अपडेट के साथ रूबरू करा रही हैं। अर्चना ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 पर अपने नए स्टंट की एक झलक शेयर की है और ये देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।

खतरों के खिलाड़ी के पहले स्टंट की फोटो की शेयर
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर, अर्चना ने सह-प्रतियोगी अंजलि आनंद के साथ एक वीडियो शेयर किया और शो में अपने नए स्टंट के बारे में बात की। वीडियो में अर्चना ने कहा कि केप टाउन में हवा बहुत ठंडी है और वह और अंजलि ठंड के मौसम में वाटर स्टंट करेंगे। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह काफी तनाव में हैं।

वीडियो में कही ये बात
उन्होंने वीडियो में कहा, "आज मेरे साथ हैं अंजलि और आज हमारा शूट है और ये जो हवा देख रहे हैं ना ये हवा नहीं आतंक है। और ये इतनी ठंडी है कि आपको बता भी नहीं सकते कि क्या हाल हो रहा है। इसके बाद हम लोगों का होने वाला है पानी का शूट। इतनी ठंड है और ऊपर से पानी। ओह माय गॉड! क्या होने वाला है? सच में बहुत ज्यादा ठंडा है, हालत हो रही है बहुत खराब। क्या होने वाला है देखते हैं"।

Read more about: khatron ke khiladi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X