Akanksha Puri Affair: क्या मीका की मंगेतर अकांक्षा दे रही हैं धोखा, पराए मर्द के साथ बढ़ रही हैं नजदीकियां

Akanksha Puri Affair

Akanksha Puri Affair: बिग बॉस फेम शिव ठाकरे और मीका सिंह की मंगेतर यानी अकांक्षा पुरी के बीच कुछ ना कुछ तो जरूर पक रहा है। यह बात आजकल टीवी जगत के गलियारों में फैल रही है। हाल ही में अकांक्षा पुरी और शिव ठाकरे के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं।

अकांक्षा ने दी सफाई

शिव और अकांक्षा के वीडियोज सामने आने के बाद आकांक्षा पुरी ने साफ किया है कि शिव ठाकरे और वह एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इंडिया फोरम से कहा कि उन्हें इस खबर पर हंसी आ रही है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल झूठ है। लेकिन साथ ही अकांक्षा ने शिव की तारीफ भी की और कहा कि शिव एक प्यारा और अच्छा लड़का है। फिर बातों ही बातों में उन्होंने एक ऐसी बात बोली कि लोग मीका और उनके रिश्ते के बीच सबकुछ ठीक ना होने के कयास लगाने लगे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से उन्हें साथी के रूप में अच्छे लोग कभी नहीं मिले।

शिव की मां का बयान

इस मामले को लेकर शिव ठाकरे की मां ने कहा कि जो लड़की उनके बेटे से शादी करेगी वह महाराष्ट्र के अमरावती की एक साधारण लड़की होगी। वह एक साधारण मध्यवर्गीय महाराष्ट्रीयन घर से आते हैं। सभी ने उनसे पूछा है कि क्या उनके पास उनकी मां का फरमान है। बिग बॉस 16 के रनरअप ने कहा कि उनकी मां का इरादा नेक है लेकिन अगर उन्हें भारत के किसी और हिस्से से कोई लड़की मिलती है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी।

शिव और अकांक्षा के बारे में

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिव ठाकरे 'बिग बॉस मराठी' के विनर रह चुके हैं और इस जर्नी के दौरान उन्हें वीना जगताप नाम की लड़की से प्यार हुआ था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया। लेकिन फिर कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। वहीं, अकांक्षा पुरी की बात करें तो उन्होंने 'मीका दी वोहटी' की विनर रह चुकी हैं और शो में ही उन्होंने सगाई कर ली थी। लेकिन सगाई के बाद से ही दोनों साथ में बहुत कम दिखाई दिए हैं और तभी से लोग उनके रिश्ते पर उंगली उठाने लगे थे।

Read more about: akanksha puri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X