Khatron Ke Khiladi से बाहर हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की एक्ट्रेस, बिग बॉस विनर से मिली मात

Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi Elimination: मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया गया खतरों के खिलाड़ी 13 की रोमांचक शुरुआत हुई जिसने तुरंत प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया। सीज़न की शुरुआत बोर्ड पर 14 प्रतियोगियों के साथ हुई थी, लेकिन आज के एलिमिनेशन के बाद, शो को अपने टॉप 10 कंटेस्टेंट मिल गए।

खतरों के खिलाड़ी के सीज़न 13 में मनोरंजन जगत के कई सेलेब्रिटी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं, जिनमें टीवी एक्टर्स, सिंगर जैसे सेलेब अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 13' का 8वां एपिसोड निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगा जब आप कंटेस्टेंट्स को बेहद कठिन स्टंट करते देखेंगे।

एक्ट्रेस अंजलि आनंद, जो 'ढाई किलो प्रेम' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर हैं, हाल ही में करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई दीं। अंजलि आनंद ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अपनी ताकत साबित की, लेकिन दुर्भाग्य से शो के चौथे हफ्ते में वह बाहर हो गईं। 5 अगस्त को वॉटर-बेस्ड स्टंट करते समय अंजलि ने टास्क को रद्द कर दिया।

नायरा एम बनर्जी इस टास्क को करने वाली दूसरी कंटेस्टेंट थीं, लेकिन 3 बार कोशिश करने के बाद उन्होंने भी टास्क को रद्द कर दिया, जिस वजह से दोनों कंटेस्टेंट को फीयर यानी डर का फंदा मिल गया।

अंत में, रश्मीत कौर, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे और शीजान खान को एलिमिनेशन राउंड में नॉमिनेट किया गया, जिनमें से केवल रश्मीत, अंजलि और शिव को डर का फंदा मिला। रोहित शेट्टी ने उनसे किन्हीं दो को चुनने के लिए कहा जो एलिमिनेशन राउंड का सामना करेंगे और फिर अंजलि और शिव आमने-सामने थे क्योंकि वे दोनों अपने ढंग से प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

अंजलि आनंद और शिव ठाकरे दोनों ने एलिमिनेशन टास्क में कॉम्पटीशन किया। अंजलि एलिमिनेशन टास्क 1 मिनट से हार गईं। शिव ने टास्क को 7 मिनट 3 सेकंड में पूरा किया, जबकि अंजलि ने कार्य को 8 मिनट 4 सेकंड में पूरा किया। इस तरह खतरों के खिलाड़ी में अंजलि आनंद का सफर आज खत्म हो गया।

खतरों के खिलाड़ी 13 में आज सभी कंटेस्टेंट्स को चार हफ्ते पूरे हो गए। इस हफ्ते के खत्म होने के बाद शो में टॉप 10 खतरों के खिलाड़ी बचे हैं। टॉप 10 प्रतियोगियों में साउंडस मौफकिर, डेज़ी शाह, अर्जित तनेजा, नायरा एम बनर्जी, शीज़ान खान, रशमीत कौर, डिनो जेम्स, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा हैं।

पिछले हफ्ते, अंजुम फकीह ऐश्वर्या शर्मा के खिलाफ कॉम्पटीशन करने के बाद खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर हो गईं। टास्क में सांस फूलने के बाद अंजुम टास्क पूरा नहीं कर पाईं और इस तरह उन्होंने स्टंट रद्द कर दिया, जिसके कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: khatron ke khiladi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X