Khatron Ke Khiladi 12: तुषार कालिया बने शो के विजेता, जानें विनर को मिले कितने लाख?

'खतरों के खिलाड़ी 12' का ग्रैंड फिनाले रविवार की रात को धमाकेदार अंदाज में हुआ और लगभग ढाई महीने बाद शो को विजेता मिल गया है। तुषार कालिया ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो के फिनाले स्टंट में फैज़ल शेख और मोहित मलिक पहुंचे थे लेकिन तुषार कालिया ने दोनों को मात दी और विजेता बन गए।

वहीं, रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सर्कस' के स्टार्स ग्रैंड फिनाले में मेहमान बनकर पहुंचे। 'सर्कस' के मुख्य कलाकार रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा फिनाले में शामिल हुए। आपको बता दें कि शो के टॉप 5 प्रतिभागियों में तुषार कालिया, रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैजल शेख और मोहित मलिक पहुंचे थे। लेकिन इन पांचों प्रतिभागियों में सबसे पहले रुबीना दिलैक बाहर हो गईं।

Khatron Ke Khiladi 12: Winner of the show is Tushar Kalia, know his prize money amount

सबको पछाड़कर जीती ट्रॉफी

इसके बाद अगले स्टंट में जन्नत जुबैर भी बाहर हो गईं और फिनाले में तुषार, फैजल और मोहित मलिक पहुंचे। तीनों के बीच फिनाले स्टंट के दौरान काफी कड़ा मुकाबला हुआ और आखिरकार तुषार कालिया ने शो में सबको पछाड़कर ट्रॉफी जीत ली।

मिले 20 लाख रुपए

आपको बता दें कि, तुषार कालिया को ट्रॉफी के अलावा प्राइज मनी के तौर पर 20 लाख रुपए और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी मिली है। रोहित शेट्टी ने अंत में उनके नाम की घोषणा की ।तुषार कालिया की जीत से उनके फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर तुषार कालिया को लेकर पहले से भी काफी बज बना हुआ था।

कोरियोग्राफर हैं तुषार कालिया

तुषार कालिया की बात करें तो वो असल में कोरियोग्राफर हैं और इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं। लेकिन, खतरों के खिलाड़ी 12 में उन्होंने ये दिखा दिया कि वो सिर्फ डांस नहीं बल्कि स्टंट में भी माहिर हैं। उन्होंने शो जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X