खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर बने अर्जुन बिजलानी? पत्नी नेहा ने शेयर की तस्वीर
रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 लगातार चर्चा में रहा। निक्की तंबोली, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, आदित्य से लेकर तमाम मशहूर कंटेस्टेंट इस बार शामिल हुए। इस वीकेंड खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले होने जा रहा है और एक दिन पहले ही फिनाले की तस्वीरें भी सामने आईं।
मंगलवार को ट्विटर पर अर्जुन बिजलानी ट्रेंड करने लगे। फैंस के मुताबिक अर्जुन बिजलानी ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर है। इन ट्वीट्स के बाद कुछ फैंस इस बारे में सच्चाई जानने के लिए आतुर हो गए। लेकिन इस खबर को कंफर्म तब माना जाने लगा जब अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने इस खबर पर मुहर लगा दी।

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी की तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन बिजलानी पर प्राउड फील करने की बात लिखी।
नेहा लिखती हैं, मुझे तुम पर बहुत गर्व हो रहा है, मुझे पता है तुमने आज क्या किया है। तुम सच में दुनिया के सबसे ज्यादा खुशियां पाने के लिए हकदार हो। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा स्वामी ने कई पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की। जहां अर्जुन बिजलानी हाथ में ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं।
फिनाले से पहले ही विनर का नाम हो गया लीक?
खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले 25-26 सितंबर को आयोजित होगा। खतरों के खिलाड़ी 11 के टॉप फाइनलिस्ट राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी और श्वेता तिवारी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











