खतरों के खिलाड़ी 11 में हुई 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज VIDEO
खतरों के खिलाड़ी 11 में अब एक नया धमाकेदार ट्विस्ट नजर आने वाला है। रोहित शेट्टी के इस रियलिटी स्टंट शो से बैक टू बैक तीन कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर शो को लेकर काफी विवाद भी हुआ। सौरभ राज जैन, आस्था गिल के साथ हाल ही में विशाल आदित्य सिंह शो से बाहर हुए।
विशाल आदित्य सिंह और सौरभ राज जैन को बाहर जाने को लेकर फैंस ने ये कहा कि शो में से दो मजबूत कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए। आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह और सौरभ राज जैन के शो से बाहर होने के बाद इस एलिमिनेशन को गलत ठहराया गया। सोशल मीडिया पर ये कहा गया कि ये तीनों ही मजबूल प्लेयर हैं।

गलत फैसले के कारण तीनों शो से बाहर हो रहे हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जहां पर सौरभ राज जैन,विशाल आदित्य सिंह और आस्था गिल की एक साथ एंट्री हुई है। इन तीनों को एक साथ वापसी करता हुआ देखकर शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट चौंक गए। इस नए प्रोमो में एक साथ तीनों देखकर फैंस के साथ सारे कंटेस्टेंट चौंक गए हैं।
प्रोमो में रोहित शेट्टी ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अब तक मुझे लगा कि ये वो तीन खिलाड़ी हैं जिन्हें एक मौका और मिलना चाहिए। आपको बता दें कि इस वक्त शो में जो कंटेस्टेंट बने हुए हैं उनके नाम हैं श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, महक चहल,अनुष्का सेन, राहुल वैद्य,अभिनव शुक्ला, सना मकबूल और वरुण सूद शो में मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











