खतरों के खिलाड़ी 11 का पहला एलिमिनेशन, फैंस के लिए शॉकिंग, बाहर हुआ बिग बॅास का ये स्टार !
खतरों के खिलाड़ी 11 के टास्क का आगाज हो चुका है। इस शो से जुड़े सभी कंटेस्टेंट काफी पहले ही इसकी तैयारी शुरू कर चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट भारत से बाहर केपटाउन शहर में हैं। इसकी शूटिग दक्षिण अफ्रीका में हो रही है।बीते कुछ दिनों से सेट पर पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं।
यहां तक इस बार भाग लेने वाले सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सेट पर से कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बीच एलिमिनेशन से जुड़ी एक खास रिपोर्ट सामने आ रही है। पहले टास्क के बाद और शो की शुरुआत के समय ही विशाल आदित्य सिंह शो से बाहर हो चुके हैं।

स्पॅाटबॅाय की रिपोर्ट के आधार पर विशाल आदित्य सिंह टास्क करने में बाकी कंटेस्टेंट से पीछे रह गए। पहले टास्क के बाद विशाल आदित्य सिंह, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन सबसे आखिरी पहुंचने वाले तीन कंटेस्टेंट थे। इसके बाद इन तीनों के बीच एक एलिमिनेशन टास्क हुआ। जिसके बाद विशाल आदित्य सिंह शो से बाहर हो चुके हैं।
फिलहाल इस पर कोई तय जानकारी नहीं आयी है। आपको बता दें कि विशाल आदित्य सिंह बिग बॅास 13 में भी नजर आ चुके हैं। जहां वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा से हुए लड़ाई के कारण चर्चा में आए थे। रहा सवाल खतरों के खिलाड़ी 11 का तो एक रिपोर्ट में ये सामने आया है कि इस बार ये शो केवल 12 एपिसोड का होगा। कोरोना महामारी के कारण इसकी शूटिंग जल्द खत्म की जा सकती है। सभी स्टार्स जून के अंत में शो को खत्म कर वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











