..................... खतरों के खिलाड़ी 11- श्वेता तिवारी के जबरा फैन हैं सौरभ राज जैन, देंखे क्यूट तस्वीरें | Khatron Ke Khiladi 11: Sourabh Raaj Jain fanboying over Shweta Tiwari, cute pics - Hindi Filmibeat

खतरों के खिलाड़ी 11- श्वेता तिवारी के जबरा फैन हैं सौरभ राज जैन, शेयर की क्यूट तस्वीरें, लिखा खास पोस्ट

पिछले कुछ दिनों से टीवी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी' के ग्यारहवें सीज़न की शूटिंग केपटाउन में शुरु हो चुकी है। जहां से कंटेस्टेंट्स की शानदार तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं, अब शो के कंटेंस्टेंट और टीवी के पॉपुलर एक्टर सौरभ राज जैन ने श्वेता तिवारी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

सौरभ ने श्वेता के साथ केपटाउन से फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। सौरभ ने लिखा, "मुझे याद है जब मैं 12वीं में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता था। साढ़े आठ बजते ही हम श्वेता जी को देखने के लिए अपने वार्डन की खिड़की के पास दौड़ पड़ते थे। 'कसौटी जिंदगी की' के वक्त हम सब के लिए वो 'सपनों की रानी' जैसी थीं।"

Shweta Tiwari

सौरभ ने आगे लिखा- "यकीन मानिए जब मैं पहली बार उनसे मिला था मेरे लिए वो फैन मोमेंट था. मैंने उन्हें उन दिनों के बारे में बताया और वह यह सुनकर बेहद खुश हुईं। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ स्क्रीन साझा करना सम्मान की बात है जिसे आपने स्क्रीन पर देखा और सराहा है।"

बता दें कि सौरभ को स्टार प्लस के शो 'महाभारत' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसमें उन्होंने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई शो किए हैं जैसे- 'भक्ति में शक्ति' 'कर्मफल दाता शनि', 'महाकवि', 'राधा कृष्णा', 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'नच बलिए 9', 'पटियाला बेब्स' आदि..

सौरभ और श्वेता फिलहाल खतरों के खिलाड़ी 11 के आगामी सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह शो जुलाई के महीने में टेलीकास्ट होगा।

इस साल खतरों के खिलाड़ी में बतौर कंटेस्टेंट ये कलाकार दिख रहे हैं- श्वेता तिवारी, सौरभ राज जैन, द्वियांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, सनाया ईरानी, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, अनुष्का सेन, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, महक चहल, सना सय्यद और वरुण सूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X