..................... Khatron Ke Khiladi 11 sourabh raaj jain Eliminated Contestant and fans angry on Arjun Bijlani । खतरों के खिलाड़ी 11 सौरभ राज जैन एलिमिनेशन, कंटेस्टें के साथ अर्जुन बिजलानी पर भड़के फैंस - Hindi Filmibeat

Khatron Ke Khiladi 11 :सौरभ राज जैन की शो में वापसी ? अर्जुन बिजलानी पर भड़के फैंस- अनफेयर फैसला

खतरों के खिलाड़ी 11 में इस बार एलिमिनेशन काफी चौंकाने वाला रहा है। फाइनल की रेस में समझे जाने वाले कंटेस्टेंट सौरभ राज जैन एक बड़े ट्विस्ट के कारण शो से बाहर हो गए हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 में पहले टास्क के दौरान श्वेता तिवारी और सौरभ राज जैन ने जोड़ी बनकर इस गेम को खेला।

जहां पर टास्क जीतकर सौरभ राज जैन और श्वेता तिवारी की जोड़ी सेफ हो गई। टास्क जीतने के बाद भी अर्जुन बिजलानी के फैसले के कारण सौरभ राज जैन के बाहर होने से फैंस के साथ श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला भी काफी नाराज हुए हैं।टास्क जीतकर जहां सौरभ राज जैन ने अपनी जगह सुरक्षित की थी। वहीं रविवार को हारने वाले कंटेस्टेंट को फियर फंदा मिला। अनुष्का सेन, महक और अर्जुन बिजलानी ने टास्क को पूरा नहीं किया।

sourabh raaj jain

जिसके बाद इन सभी के बीच एलिमिनेशन टास्क हुआ। जैसा की अर्जुन बिजलानी को जीत का एक मेडल मिला है, जिसका उपयोग वह कभी भी किसी भी टास्क के पहले कर सकते हैं। इस मेडल को देने के साथ वह एलिमिनेशन टास्क से भी बच सकते हैं।

अर्जुन बिजलानी ने खुद को बचाया

अर्जुन बिजलानी ने खुद को बचाया

अर्जुन बिजलानी से जब रोहित शेट्टी ने पूछा कि क्या वह उन्हें मिले मेडल का इस्तेमाल करना चाहेंगे, इस पर अर्जुन बिजलानी ने शो में रहने के लिए फैसला किया और मेडल का प्रयोग किया। हालांकि यहां पर अर्जुन बिजलानी को अपनी जगह किसी और को भेजना था, अर्जुन बिजलानी ने नाम लिया सौरभ राज जैन का।लेकिन इसके लिए श्वेता तिवारी ने आवाज उठाई और बोला कि किसी भी सुरक्षित कंटेस्टेंट को इस तरह एलिमिनेशन टास्क के लिए भेजना गलत है।

सौरभ राज जैन ने टास्क हारा शो से बाहर

सौरभ राज जैन ने टास्क हारा शो से बाहर

गेम आगे बढ़ा और सौरभ राज जैन ने टास्क किया। इस टास्क के दौरान सौरभ राज जैन, अनुष्का सेन, महक को कॅाकरोच और सांपो के कैबिनेट में जाकर चाबिया खोजनी थीं। जब इसका रिजल्ट सामने आया तो महक ने इस टास्क को 9 मिनट में पूरा किया। पेनल्टी के साथ उनका समय 14 मिनट होता है। अनुष्का ने इस टास्क को करने में 25 मिनट लगा दिए। सौरभ राज जैन ने इस टास्क को 34 मिनट में पूरा किया और हार गए।

अर्जुन बिजलानी ने सौरभ राज जैन से मांगी माफी

अर्जुन बिजलानी ने सौरभ राज जैन से मांगी माफी

रोहित शेट्टी ने भी सौरभ राज जैन को शो से बाहर होने का फैसला सुनाते हुए कहा कि आप ये बिल्कुल भी डिजर्व नहीं करते हैं। अर्जुन बिजलानी ने भी सौरभ राज जैन से माफी मांगते हुए कहा कि पता नहीं कैसे लेकिन मैं इसकी भरपाई करने की कोशिश जरूर करूंगा।

सौरभ राज जैन के साथ अनफेयर

सौरभ राज जैन के साथ अनफेयर

सौरभ राज जैन के शो से बाहर को दिव्यांका त्रिपाठी ने भी गलत फैसला बताया। अभिनव शुक्ला ने भी अर्जुन बिजलानी के फैसले को गलत बताया। एक यूजर ने लिखा है कि अर्जुन बिजलानी का सौरभ राज जैन को भेजने का फैसला गलत है। यहां तक की सोशल मीडिया पर कलर्स चैनल पर भी इस शो में कंटेस्टेंट के साथ अनफेयर होने की बात बोली गई है। फैंस ने बोला है कि जिस तरह अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॅास 14 में किया गया वहीं यहां पर सौरभ राज जैन के साथ हुआ है।

क्या फिर होगी सौरभ राज जैन की वापसी?

क्या फिर होगी सौरभ राज जैन की वापसी?

अभिनव शुक्ला के फैन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अभिनव ने बिल्कुल सही बोला है है सौरभ राज के साथ बहुत गलत हुआ है। कलर्स टीवी पर भी फिर से खेल गया का आरोप लगाया गया है। दूसरी तरफ ये भी उम्मीद है कि निक्की तंबोली की तरह सौरभ राज जैन भी शो में वापसी कर सकते हैं। वो एक मजबूत खिलाड़ी हैं ऐसे में शो में फिर से उनकी वापसी की जा सकती है। टास्क जीतने के बाद एक ट्विस्ट के साथ सौरभ राज जैन बाहर हुए, ऐसे में उनकी वापसी की जा सकती है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X