खतरों के खिलाड़ी: केपटाउन की सड़कों पर श्वेता तिवारी का सेक्सी वाॅक , बोल्ड Pics से लगाई आग Video
खतरों के खिलाड़ी 11 शो की शूटिंग का आगाज हो चुका है। इस बार टीवी के कई लोकप्रिय चेहरे इस सीरीज का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। इसमें एक नाम शामिल श्वेता तिवारी का भी है। श्वेता तिवारी इन दिनों अपने अभिनव कोहली के साथ अपने शादी के रिश्ते और बेटे को लेकर चल रहे विवाद के कारण चर्चा में छाई हुई हैं।
कुछ दिन पहले ये भी रिपोर्ट सामने आयी कि वह खतरों के खिलाड़ी शो को छोड़कर वापस भारत आ सकती हैं। इन दिनों इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। लेकिन इस बीच अगर श्वेता तिवारी के इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो ये अहसास होता है कि सारी निजी परेशानी के बीच भी एक्ट्रेस अपने काम को बखूबी निभा रही हैं।

उन्होंने सेट पर से अपने मी टाइम की कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए हैं। जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां वह कभी एब्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं तो कभी सेट पर से उनका सेक्सी वॅाक लाइमलाइट बटोर रहा है। तो चलिए आपको दिखाते हैं उनकी ये वायरल तस्वीरें और वीडियोज जो कि खतरों के खिलाड़ी के सेट से सीधे आ रही हैं।

श्वेता तिवारी का वायरल हुआ वीडियो
श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वीडियोग्राफर बने हैं अभिनव शुक्ला और श्वेता इस वीडियो के लिए वॅाक इन के साथ कई पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

एब्स दिखाते हुए श्वेता तिवारी की तस्वीरें
श्वेता तिवारी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जहां पर वह अपने एब्स दिखाते हुए भी नजर आ रही हैं।

श्वेता तिवारी की बोल्ड तस्वीर
श्वेता तिवारी ने कुछ समय पहले ही अपने वजन पर काम किया है। उन्होंने बैक टू बैकअपने इंस्टाग्राम पर कई ग्लैमरस तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

केपटाउन में श्वेता तिवारी का ग्लैमर
इन दिनों केपटाउन में अपने बोल्ड लुक से श्वेता तिवारी सभी का ध्यान खींच रही हैं, कुछ दिन पहले उनके एब्स पर अर्जुन बिजलानी भी वाहवाही करते हुए नजर आए थे।

श्वेता तिवारी की ग्लैमरस तस्वीरें
हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।


Click it and Unblock the Notifications