खतरों के खिलाड़ी 11: रोहित शेट्टी के साथ इस कंटेस्टेंट को कोरोना में मिली लाखों की मोटी फीस, पूरी List लीक
टीवी का लोकप्रिय शो खतरों के खिलाड़ी 11 का आगाज अगले महीने से होने जा रहा है। शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। साथ ही इस बार कौन से कंंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बनेंगे इस पर भी कोई पर्दा नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी एक्शन फिल्मों के सुपरस्टार रोहित शेट्टी शो के होस्ट हैं।
वहीं इस बार बतौर कंटेस्टेंट कई बड़े नाम इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। इस सीजन में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, आस्था गिल,विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला के साथ और भी कई बड़े चेहरे खतरों का सामना करने जा रहे हैं। इस लंबी लिस्ट में से मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ स्टार्स के फीस की डिटेल सामने आयी है।

जो कि ये साफ बता रही है कि कोरोना लॅाकडाउन में भी इन सभी सभी स्टार्स ने लाखों की कमाई हर एपिसोड के आधार पर कर ली है। कमाई के लिहाज से इस बार सबसे अधिक फीस मिल रही है राहुल वैद्य को। वहीं रोहित शेट्टी की फीस की भी जानकारी सामने आयी है। सभी खिलाड़ी शो की शूटिंग पूरी करके वापस आ चुके हैं। जल्द ही ये शो जुलाई से शुरू होने वाला है। इस बार जो फीस सभी टॅाप कंटेस्टेंट को दी है वो काफी चौंकाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











