खतरों के खिलाड़ी 11 पर कोरोना का खतरा, सभी कंटेस्टेंट की भारत वापसी, फैंस के लिए बुरी खबर!
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच कई बड़े शो की शूटिंग जारी है। इस फेहरिस्त में एक नाम खतरों के खिलाड़ी 11 का भी शामिल है। बिग बॅास के खत्म होने के बाद मेकर्स का हर साल फोकस खतरों के खिलाड़ी को लेकर होता है।
इस साल कोरोना के बीच भी सभी सावधानी का ध्यान रखते हुए टीवी और फिल्म के कई बड़े स्टार्स खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए भारत से बाहर जा चुके हैं। सभी साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं। वहां से लगातार शो से जुड़े सभी स्टार्स पर्दे के पीछे की अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो का हिस्सा बनने वाले सभी कंंटेस्टेंट 22 जून को शूटिंग से फिर से भारत वापसी कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कोरोना वायरस महामारी का बढ़ता हुआ प्रभाव बताया जा रहा है।

खतरों के खिलाड़ी की जून में वापसी
स्पॅाटबॅाय की रिपोर्ट अनुसार खतरों के खिलाड़ी की पूरी टीम जून में वापसी कर रही है। कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए शो की शूटिंग को जल्द खत्म करने का फैसला मेकर्स ने किया है।

खतरों के खिलाड़ी 11 के केवल 12 एपिसोड
बताया जा रहा है कि शो की शूटिंग जल्द खत्म होने के कारण खतरों के खिलाड़ी 11 के केवल 12 एपिसोड की शूटिंग की जा सकेगी। शो को खत्म कर दिया जाएगा।

ये भी हो सकती है वापसी की वजह
रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि सभी के टिकट्स की बुकिंग हो चुकी है। ये भी सामने आ रहा है कि कोरोना की गाइडलाइन्स के कारण शो में बदलाव करना है, जिसके कारण शो की वापसी हो रही है।

शो की डिटेल को लेकर मेकर्स का कोई जवाब नहीं
फिलहाल शो के केवल 12 एपिसोड को लेकर या फिर शूटिंग को जल्द खत्म करने को लेकर मेकर्स और चैनल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट
बता दें कि इस बार शो में श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया,राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी,सना मकबूल, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली,आस्था गिल के साथ कई और नाम शामिल हैं। सभी सोशल मीडिया से अपनी तस्वीरें शेयर करते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











