खतरों के खिलाड़ी 11 फेम अनुष्का सेन को बर्थडे पर मिला महंगा गिफ्ट, 19 की उम्र में इतनी ग्लैमरस
खतरों के खिलाड़ी 11 में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं अनुष्का सेन। जो स्टंट करके सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती हैं। अनुष्का सेन ने कम उम्र में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। अनुष्का सेन अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और कोई ना कोई पोस्ट करती रहती हैं।
टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन 4 अगस्त यानी कि आज अपना 19 वां जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का सेन ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।अनुष्का सेन के माता-पिता ने उनके इस जन्मदिन को बेहद खास तोहफे से एक दम लाजवाब बना दिया।

उदयपुर में अनुष्का सेन अपने माता-पिता के साथ जन्मदिन का आनंद उठा रही हैं। अनुष्का सेन के पैरेंट्स ने उन्हें कीमती गिफ्ट दिया है। जन्मदिन के मौके पर अनुष्का सेन को मिली है 40 हजार की घड़ी। साथ ही एक खास ट्रिप भी।

अनु्ष्का सेन की ग्लैमरस फोटो
अनुष्का सेन ने अपने जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं। अनुष्का सेन यहां पर देसी लुक में छा गई हैं। अनुष्का सेन अपने पिता के काफी करीब हैं। वह अपने जीवन की सफलता का श्रेय भी पिता को देती हैं। अनुष्का सेन ने कॅामेडी नाइट्स , देवों के देव महादेव, झांस की रानी के साथ बाल वीर में भी काम कर चुकी हैं।

19 साल की उम्र में खूबसूरत अनुष्का सेन
अगर अनुष्का सेन की तस्वीरों पर ध्यान दिया जाए तो वो 19 साल की उम्र में अपने स्टाइल और खूबसूरती को लेकर सबसे अधिक पसंद की जाती हैं। अनुष्का सेन का करियर ग्राफ काफी बड़ा नहीं है। लेकिन अनुष्का सेन की कमाई काफी अधिक है। वो टीवी पर सबसे अधिक फीस लेने वालीं कम उम्र की एक्ट्रेस हैं।

अनु्ष्का सेन की लाखों की फीस
साल 2009 में यहां मैं घर घर खेली से अनुष्का सेन ने अपने करियर को शुरू किया। इसके बाद से ही वो कई टीवी शोज कर चुकी हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 में भी शामिल होने के लिए अनुष्का सेन को लाखों की फीस दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेन को हर एपिसोड के लिए लाखों की फीस है।

अनुष्का सेन की महीने में लाखों की कमाई
ये भी बता दें कि किसी भी टीवी शो को करने के लिए अनुष्का सेन एक एपिसोड के लिए 1 लाख के करीब की फीस लेती हैं। एक महीने में अनुष्का सेन 3 से 5 लाख की कमाई कर लेती हैं। अनुष्का सेन का खुद का यूट्यूब चैनल भी है इसके साथ उनके पास काफी कीमती गाड़ी भी हैं। कम उम्र में अनुष्का सेन स्टार वालीं जिंदगी जी रही हैं। अनुष्का सेन की खतरों के खिलाड़ी 11 में सबसे करीबी रही हैं श्वेता तिवारी। हाल ही में बर्फ वाले स्टंट में अनुष्का सेन की हालत खराब होता देख श्वेता तिवारी घबरा गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











