रोहित शेट्टी के ब्लॅाकबस्टर 10 में होगी एक साथ इन 6 सुपरस्टार्स की एंट्री, होगा बड़ा धमाका !
रोहित शेट्टी के इस ब्लॅाकबस्टर का आगाज जल्द होने वाला है। हम बात कर रहे हैं कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की। जल्द ये शो दस्तक देने वाला है। अपने आने के साथ टीवी के कई स्टार्स इस शो से जुड़ने वाले हैं। आपको बता दें कि ऐसी खबर है कि जुलाई में इस शो का आगाज होने वाला है।
ऐसे में मेकर्स के पास केवल एक महीने है इस शो के लिए कंटेस्टेंट के नाम फाइनल करने के लिए। हालांकि अभी तक कोई लिस्ट शामिल नहीं हुई है। लेकिन इस बार रोहित शेट्टी की इस टीम में एक से बड़े एक स्टार्स दिखाई दे सकते हैं। वैसे हमेशा से देखा गया है कि खतरों के खिलाड़ी में ज्यादातर टीवी के कई बड़े चेहरे दिखाई देते हैं।

इस बार भी ऐसा माना जा रहा है कि टीवी के कई सुपरस्टार्स खतरों के साथ खेलते हुए नजर आयेंगे।ऐसी खबर है कि खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की शूटिंग इस बार बुल्गारिया में होने वाली है। जुलाई में ही चुनिंदा स्टार्स इस शो के लिए रवाना होंगे। हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी शो को होस्ट कर रहे हैं।
वह इस वक्त हैदराबाद में अपनी फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का काम खत्म कर रोहित शेट्टी बुल्गारिया के लिए रवाना होंगे। चलिए फिर बिना समय गंवाए आपको बताते हैं कि कौन से स्टार्स का नाम इस वक्त इस शो के लिए चर्चा में बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications