रोहित शेट्टी के ब्लॅाकबस्टर 10 में होगी 1 नहीं 2 सुपरस्टार की एंट्री, फैंस के लिए बड़ा धमाका !
रोहित शेट्टी के इस ब्लॅाकबस्टर का आगाज जल्द होने वाला है। हम बात कर रहे हैं कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की। जी हां, बिग बॅास 13 के साथ खतरों के खिलाड़ी 10 का आगाज भी होने वाला है। खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग जुलाई में होने वाली है। ऐसे में कंटेस्टेंट को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि पिछले साल की तरह इस साल भी खतरों के खिलाड़ी के लिए टीवी के टॅाप स्टार्स को फाइनल किया जा रहा है। ऐसी खबर है कि टीवी की इस नागिन यानी कि करिश्मा तन्ना की एंट्री होने जा रही हैं। इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा है ।

टीवी शो ये हैं मोहब्बतें के रमन भल्ला यानी कि करण पटेल को भी शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि अभी तक शो के मेकर्स और दोनों स्टार्स की तरफ से इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कुछ दिन पहले ये भी खबर आयी थी कि युवराज सिंह भी क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन सकते हैं। फिलहाल इस बार कौन खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा होगा। इसका खुलासा जल्द हो जाएगा। तब तक के लिए चलिए आपको दिखाते हैं करिश्मा तन्ना की वायरल होती हुईं ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
