..................... khatron Ke Khiladi 10 fame Karishma Tanna trolled for posing on railway tracks - Hindi Filmibeat

खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग छोड़ पटरी पर खड़ी हुईं 'करिश्मा तन्ना' लोगों ने कहा ट्रेन आ गई भागो

करिश्मा तन्ना जल्द खतरों के खिलाड़ी 10 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। करिश्मा शूटिंग के बीच से कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। जिसे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है और वीडियो और तस्वीरों को ट्रोल भी किया जा रहा है।

बुल्गारिया में खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की शूटिंग हो रही है। इस शो की शूटिंग से ब्रेक लेकर करिश्मा आए दिन कोई ना कोई वीडियो और तस्वीरें सेट से शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक तस्वीर में करिश्मा ट्रेन की पटरी के पास पोज दे रही हैं। इसकी कारण उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

Karishma Tanna

इस तस्वीर के कमेंट्स सेक्शन में आप देख सकते हैं कि किसने क्या लिखा है। एक यूजर ने लिखा है कि क्या तुम रेल रोकने के लिए खड़ी हुई हो।तो किसी ने उन्हें पीछे मुड़कर ट्रेन देखने की सलाह दी है। ट्रोलर कह रहे हैं कि कहीं ट्रेन ना आ जाए।

इस बीच कई लोग उन्हें ये भी बता रहे हैं कि ट्रेन आ रही है भागो। तो मजाकिया अंदाज में एक यूजर ने लिखा है कि देख कहीं ट्रेन ना आ जाए। तो एक यूजर ने कमेंट किया है कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। कुल मिलाकर करिश्मा के इस लेटेस्ट पटरी वाली तस्वीरों का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। आप इस तस्वीर के कमेंट्स में जाकर और भी कमेंट देख सकते हैं।

बहरहाल,साल 2018 करिश्मा के लिए शानदार रहा। संजू, नागिन 3 के साथ उनके पास कयामत की रात जैसे सुपरहिट प्रोजेक्ट रहे हैं। नागिन 3 में करिश्मा का कैमियो रहा। वहीं इस साल करिश्मा खतरों के खिलाड़ी में नजर आयेंगी.. यहां देखिए उनकी वायरल तस्वीरें..


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X