खतरों के खिलाड़ी 10: फाइट के बाद तेजस्वी प्रकाश बन गईं रोहित शेट्टी की लीड हीरोइन, बिग ब्रेक
खतरों के खिलाड़ी 10 इस बार तेजस्वी प्रकाश और रोहित शेट्टी को लेकर चर्चा में हैं। जहां पर तेजस्वी को कई बार रोहित शेट्टी उनके बर्ताव के कारण कड़ी फटकार लाइव शो में लगा चुके हैं। यहां तक कि वह एक एपिसोड में रोते हुए भी दिखाई दी हैं। ऐसे में तेजस्वी प्रकाश और रोहित शेट्टी से जुड़ी ये खबर सामने आ रही है।
तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बिग ब्रेक की जानकारी दी। वो भी रोहित शेट्टी की इस फिल्म में। जी हां, रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म में तेजस्वी प्रकाश लीड हीरोइन बन गई हैं। तेजस्वी प्रकाश ने इस संबंध में लिखा है कि प्राउड और लकी हूं। रोहित शेट्टी सर मेरे मेंटर बने। ये और भी बेहतर तब हुआ जब मुझे रोहित शेट्टी की पहली मराठी फिल्म में लीड एक्ट्रेस बनने का मौका मिला।

स्कूल कॅालेज अनी लाइफ, इस मराठी फिल्म का रोहित शेट्टी निर्माण कर रहे हैं। विहान सूर्यवंशी ने इसका निर्देशन किया है। इस साल गर्मी में ये फिल्म रिलीज होने वाली है। अपने इस पोस्ट के साथ तेजस्वी ने फिल्म से जुड़ी हुई एक तस्वीर भी शेयर की है। तेजस्वी के इसी घोषणा के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash) on
आपको बता दें कि तेजस्वी ने टीवी में अभी तक जो भी शो किए हैं वो लोकप्रिय रहे हैं। फिर चाहे वह संस्कार, पहरेदार पिया की,रिश्ता लिखेंगे हम या फिर सिलसिला बदलते रिश्तों का हो। इसके साथ खतरों के खिलाड़ी में वह निडर होकर सारे स्टंट भी कर रही हैं।
बहरहाल, आपको बता दें कि टीवी की ये 5 सुपरस्टार एक्ट्रेसेस इन दिनों बॅालीवुड पर राज कर रही हैं...देखिए तो सही..


Click it and Unblock the Notifications











