मुसलमान होना बना मुसीबत, मशहूर एक्ट्रेस को मुंबई में कोई नहीं दे रहा घर, अब छलका दर्द!

कई ऐसे सितारे हैं जो कि देश में धर्म को लेकर अक्सर टिप्पणी करते रहते हैं। लेकिन इस वक्त एक अभिनेत्री का एक वीडियो आया है जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस अभिनेत्री का कहना है कि उसके धर्म के कारण मुंबई में उसको कोई मकान किराए पर देने को तैयार नहीं है।
जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस फेम खानजादी है। खानजादी इस दौरान मीडिया से बात कर रही थीं। खानजादी ने कहा, ''मैं एक ऐसी जगह घर लेना चाहती हूं जहां पर मैं सेफ फील करूं।
लेकिन अच्छी जगह घर लेने के लिए जाती हूं, तो सबकुछ हो जाता लेकिन जैसे ही उनको पता चलता है कि मेरा सरनेम खान है तो वो कहते हैं कि मुस्लिम को हम घर नहीं देते।
आज तक मैं जितने घरों में रही हूं, उन सारे घरों के मालिक मुस्लिम थे और इसीलिए मुझे घर मिला। पहले तो मैं कहीं भी रह लेती थी लेकिन अब मुझे सही जगह चाहिए। यहां किराया तो है ही ज्यादा लेकिन घर क्यों नहीं मिल रहा क्योंकि मेरा सरनेम खान है।'' खानजादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कौन हैं खानजादी?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खानज़ादी का असली नाम फिरोजा खान है। वह एक सिंगर, रैपर और सॉन्ग राइटर है। वह असम की रहने वाली है और मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि उनकी मां इंडियन और उनके पिता अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते हैं। खानज़ादी को बचपन से ही लिखने का और गाना गाने का काफी ज्यादा शौक रहा है।
बिग बॉस 17 में कदम रखने से पहले उन्होंने भारत के पहले रेप कंपटीशन रियलिटी शो एमटीवी हसल सीजन 2 में भी पार्टिसिपेट किया था। यही से खानज़ादी को काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई और आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। आप देखिए वीडियो जो कि ईटाइम्स ने साझा किया है..


Click it and Unblock the Notifications











