भरी महफिल में Khanzaadi ने Abhishek Kumar को कहा 'पति', शर्म से लाल पीले हुए एक्टर!

khanzaadi abhishek kumar viral video

Abhishek Kumar Khanzaadi Video- कहते हैं सलमान खान का शो बिग बॉस ऐसा शो है जहां से जोड़ियां बनकर निकलती हैं। इस वक्त बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का नाम जु़ड़ रहा है और करण मेहरा के साथ चुम दरांग का नाम जोड़ा जा रहा है।

लेकिन आज हम पुराने प्रतियोगियों की बात करने वाले हैं। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक कुमार और खानजादी साथ में नजर आ रहे हैं। इस दौरान खानजादी ने अभिषेक को अपना पति तक बता डाला है। वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है।

कैसा है वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोगों की आँखें फटी रह गईं। अभिषेक सबके सामने कहते हैं कि नाम भी ले लिया करो। खानजादी जवाब देती हुई कहती हैं, ''पति का नाम कभी नहीं लिया जाता है।'' इसके बाद अभिषेक की बोलती बंद हो जाती है और वो एक दम शांत होकर मु्स्कुराने लगते हैं।

इसके अलावा जो उनके आसपास के लोग थे वो हंसना शुरु कर देते हैं। वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है। खानजादी और अभिषेक कुमार का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ता है। इसके पहले अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ता था लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया था।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आते ही एक का कहना है, ''सिर्फ शहजादी ही उसके शहजादे को चुप कर सकती है।'' एक ने लिखा, ''एक साथ परफेक्ट मैच।'' एक ने लिखा, ''पति पत्नी वाइब्स है।'' एक ने लिखा, ''वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। परफेक्ट केमिस्ट्री।'' एक ने लिखा, ''बेस्ट जोड़ी अभिजादी।'' एक ने लिखा, ''वे एक साथ सबसे प्यारे हैं।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X