..................... Khan Sir entering Bigg Boss 19 house know here khan sir will take online class of students from bigg boss house - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19 Contestant: खान सर की बिग बॉग 19 में एंट्री! स्टूडेंट्स बोले- 'वहीं से लीजिएगा ऑनलाइन क्लास'

Khan Sir Bigg Boss 19

Khan Sir Bigg Boss 19: खान सर की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि अब बिग बॉस की टीम उन्हें अपने शो का हिस्सा बनाना चाहती है। उन्हें आने वाले सीजन के लिए आधिकारिक निमंत्रण मिला है। जब खान सर ने ये बात अपनी क्लास में बताई, तो छात्रों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

खान सर इन बिग बॉस

टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार चर्चा की वजह बने हैं देश के जाने-माने शिक्षक खान सर। सोशल मीडिया पर बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले खान सर को बिग बॉस के अगले सीजन में प्रतियोगी के रूप में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण मिला है। इस बारे में उन्होंने खुद अपनी एक कक्षा के दौरान छात्रों को जानकारी दी।

जब बिग बॉस से आया खान सर को कॉल

खान सर ने अपनी हालिया क्लास के दौरान बताया कि उन्हें बिग बॉस की टीम ने फिर से कॉल किया है। वो लोग उन्हें अपने घर में रहने के लिए बुला रहे हैं। स्टूडेंट्स के साथ हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें खान सर बिग बॉस को लेकर कई मजेदार बातें करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने खुलासा किया कि यह लगातार तीसरा साल है जब बिग बॉस की टीम उन्हें शो में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल करने के लिए संपर्क कर रही है। खान सर ने बताया कि पिछले तीन सालों से उन्हें बिग बॉस से ऑफर मिल रहा है, लेकिन हर बार उन्होंने विनम्रता से इनकार कर दिया।

वहीं से लेंगे ऑनलाइन क्लास!

जब छात्रों ने खान सर को बिग बॉस में जाने की सलाह दी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "फिर तुम लोगों को पढ़ाएगा कौन?" इस पर छात्रों ने मजाक में कहा, "वहीं से लाइव क्लास लीजिएगा।" इस पर खान सर हंसते हुए बोले, "बिग बॉस में क्या होता है, हमें तो आज तक समझ ही नहीं आया।" छात्रों ने जवाब दिया कि "बिग बॉस में तो सिर्फ लड़ाई-झगड़े होते हैं।" इस पर खान सर ने मजाक में पूछा, "लड़ाई मुंह से होती है या हाथ से? मुंह से लड़ने में तो मजा ही नहीं आता।" जब एक छात्रा ने कहा कि अगर मारपीट करेंगे तो शो से बाहर कर देंगे, तो हँसते हुए खान सर बोले, "जो हमें बाहर निकालेगा, पहले उसी को मारेंगे।"

इससे ज़्यादा नहीं होना फेमस

जब छात्रों ने ज़िद की कि वे शो में जाएं, तो खान सर ने साफ मना करते हुए कहा, "अरे बाबू, वो सब चीज़ें हमको समझ में नहीं आतीं। हमें फिल्मों या ग्लैमर में कोई दिलचस्पी नहीं है।" उन्होंने ये भी बताया कि जब बिग बॉस की टीम ने पूछा कि क्या आपको शो के बारे में कुछ पता है, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, हमें नहीं पता कि लोग वहां जाते क्यों हैं।"

इस पर छात्रों ने कहा कि लोग तो बिग बॉस में फेमस होने के लिए जाते हैं

इस पर खान सर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हम तो अभी जितने फेमस हैं, उतने में ही परेशान हैं। बाहर कुछ भी कर नहीं पाते। पानीपुरी खाने जाते हैं तो लोग वीडियो बना लेते हैं।" खान सर की यह मजेदार बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Read more about: bigg boss salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X