बिग बॉस 9 के इस कपल ने की सगाई..जल्द करेंगे शादी
बिग बॉस 9 के केंटेस्टेंट कीथ सिकेरा और रोशल राव ने सगाई कर ली है।
टेलिवीज़न जगत से एक खुशखबरी आ रही है। बिग बॉस 9 के केंटेस्टेंट कीथ सिकेरा और रोशल राव ने सगाई कर ली है। ये दोनों पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने अपनी सगाई की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। सगाई के बाद दोनों काफी खुश हैं।

इस खबर को कंफर्म करते हुए रोशेल ने कहा- हां मैं बहुत खुश हूं। अब यह दुनिया काफी खूबसूरत लग रही है। हमने कुछ दिनों पहले ही सगाई की है और एक खुशनुमा ज़िंदगी के लिए प्लान कर रहे हैं। कीथ ने रोशेल के साथ अपनी कुछ तस्वीकें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
आपको बता दें कि एक बयान में कीथ ने कहा था कि अपने इस सपने को पूरा करने किए काफी कुछ प्लान किया था। उन्होंने बताया कि वो चाहते थे कि वो रोशेल को बड़े ही ग्रांड तरीके से अंडमान या हिल स्टेशन में छुट्टियां मनाते हुए प्रपोज़ करें, लेकिन काम की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि ये दोनों शादी कब करेंगे इसका खुलासा इन्होंने नहीं किया है।
इस शो में मलाइका खोलेंगी...अरबाज से अपने टूटे रिश्ते का राज!


Click it and Unblock the Notifications