कहता है दिल.. की साची को पसंद है राजपूताना कपड़े

Kehta hai Dil...Jee Le Zara's Actress Sangeeta Ghosh likes Rajputana outfits
इन दिनों सोनी टीवी के चर्चित कार्यक्रम 'कहता है दिल.जी ले जरा' की लवस्टोरी को हर कोई पसंद कर रहा है। उम्र के अंतर वाली इस प्यारी लवस्टोरी को देखने के लिए लोग लालायित हो रहे हैं। शो में साची का लीड रोल प्ले कर रहीं अभिनेत्री संगीत घोष पर्दे पर भले ही सीधी सादी और साधारण पहनावे में नजर आती हों, लेकिन निजी जिंदगी में वह राजपूताना पहनावे के अलग-अलग परिधानों पर प्रयोग करना पसंद करती हैं। संगीता घोष ने मशहूर पोलो खिलाड़ी शैलेंद्र सिंह राजपूत से विवाह किया है।

सोनी एंटरटेंमेंट के एक सूत्र ने बताया, "दिन-रात शूटिंग में व्यस्त रहने के बावजूद संगीता खाली समय में राजपूत महिलाओं वाले अपने खानदानी परिधान पहनना पसंद करती हैं।

मालूम हो कि कहता है दिल..जी ले जरा..शो में एक 34 साल की महिला साची को अपने से उम्र में 7 साल छोटे लड़के ध्रूव यानी डीवी से प्यार हो जाता है। रिश्तों और मोहब्बत के इस ताने-बाने को शो में अभिनेत्री संगीता घोष और रुसलान मुमताज निभा रहे हैं। शो को लोग बड़े ही चाव से देख रहे हैं। लोगों को साची औऱ डीवी की लवलाइफ के बारे में जानने की बेसब्री है तो वहीं दूसरी ओर शो के हीरो डीवी उर्फ रुसलान मुमताज ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

इस बारे में बात करते हुए रुसलान मुमताज ने कहा कि उन्हें पर्दे पर उम्रदराज महिला से रोमांस लड़ाने में कोई दिक्कत नहीं है। उम्र का अंतर सिर्फ आपको दिखाने के लिए है। बतौर एक अभिनेता मुझे यह चीज परेशान नहीं करती। संगीता जी बेहद खूबसूरत हैं, इसलिए मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X