कहता है दिल. जी ले जरा में..आज साची करेगी इजहार ए मुहब्बत
दरअसल साची को ध्रूव की बीमारी के बाद से एहसास होता है कि वह उसे मिस कर रही हैं, अपनी भावनाओं की उधेड़बुन में उलझी हुई साची का ध्यान उस समय भंग होता है जिस समय उसका फोन बजता है, जो कि उसकी दोस्त दिलशान का होता है जो कि रो-रोकर कहती है कि अभी-अभी पुलिस स्टेशन से फोन आया है कि एक डेडबॉडी के पास ध्रूव यानी डीवी का पर्स मिला है, इसलिए पुलिस ने उसे शव की शिनाख्त के लिए बुलाया है।
साची यह बात सुनकर एकदम स्तब्ध रह जाती है, वह अस्पताल पहुंचेगी जहां वह डरते-डरते औऱ रोते-रोते शव को देखती हैं और रोते हुए कहती है कि यह शव डीवी का नहीं है लेकिन अपने आप को वह संभालती तभी उसे डीवी दिखायी पड़ता है जो कि दिलशान से कुछ कह रहा होता है, साची दौड़ते हुए जाती है और उसे गले लगा लेती है और कहती है कि अगर डीवी को कुछ हो जाता है तो वह जी नहीं पाती। अब इसके बाद साची, डीवी को आईलवयू कहती है या नहीं इसे देखने के लिए आज देखना ना भूलिये रात साढ़े नौ बजे.. कहता है दिल जी ले जरा..।


Click it and Unblock the Notifications












